फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt Will not acquire Vivekananda Medical Research Trust

विधानसभा सत्रः नहीं होगा विवेकानंद मेडिकल रिसर्च ट्रस्ट का अधिग्रहण

Fri, 31 Aug 2018 07:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 31 Aug 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
hp govt Will not acquire Vivekananda Medical Research Trust

स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि पालमपुर स्थित विवेकानंद मेडिकल रिसर्च ट्रस्ट का अधिग्रहण नहीं होगा। सरकार से लीज पर ली जमीन ट्रस्ट ने किसी निजी संस्थान को नहीं दी है।

विज्ञापन


कहा कि कायाकल्प ट्रस्ट के अधीन कोई एक संस्थान है, जहां प्राकृतिक चिकित्सा की सेवाएं आम जनता को दी जा रही हैं। कायाकल्प की ओर से अंत्योदय परिवारों को मुफ्त चिकित्सा दी जा रही है।
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिकों को इलाज में 25 फीसदी की छूट है। हर साल 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सभी श्रेणियों के लोगों को इलाज में 30 फीसदी छूट दी जा रही है। कहा कि यह संस्थान नो प्रोफिट, नो लॉस पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में विवेकानंद मेडिकल कॉलेज रिसर्च ट्रस्ट के अधिग्रहण का कोई प्रस्ताव केंद्र को नहीं भेजा गया है। विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि यदि यह संस्थान नो प्रोफिट नो लॉस पर चल रहा है तो सरकार पिछले वित्त वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा दें।

विधायक आशीष बुटेल ने कहा कि यदि संस्थान को टेकओवर करने का प्रस्ताव आता है तो क्या सरकार इस पर विचार करेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जब प्रस्ताव आएगा तो विचार किया जाएगा।

मेलों के आय-व्यय का ऑडिट करवाएगी सरकार : सीएम

hp govt Will not acquire Vivekananda Medical Research Trust

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में राज्यस्तरीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेलों में होने वाले आय और व्यय का सरकार ऑडिट करवाएगी। मेलों के आयोजनों पर काफी पैसा खर्च होता है। इसके लिए स्पांसरशिप भी लाई जाती है।

विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में हिमाचल में कलाकारों को 1400 और 1500 रुपये में निपटा दिया जाता है, जबकि बाहर से आने वाले कलाकारों को ज्यादा पैसा दिया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इनके हितों को सुरक्षित रखेगी। प्रदेश भर से आवेदन आते हैं। आवेदन इतने ज्यादा होते हैं कि सभी को मौका देना संभव नहीं रहता। इसके लिए जिला स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाता है। कमेटी में कलाकारों से रेट को लेकर कुटेशन मांगी जाती है।

सिरमौर में 4 सब स्टेशन स्थापित करने का प्रस्ताव

hp govt Will not acquire Vivekananda Medical Research Trust

ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि सिरमौर जिले में विद्युतीकरण के लिए 33 केवी के 4 सब स्टेशन स्थापित करने का प्रस्ताव है। इसमें संगड़ाह, शिलाबाग, पनोग तथा जगतपुर जोडों सब स्टेशन शामिल हैं। मंत्री ने यह जानकारी पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी के प्रश्न के उत्तर में दी।

इस दौरान विस अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कालाअंब में बिजली की समस्या का भी उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार बिजली कट लग रहे हैं। 

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के रामापा नम्होल में पवेलियन और स्टेडियम के निर्माण को अतिरिक्त राशि के लिए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से राशि मुहैया करवाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

रावमापा ध्याल में पवेलियन और स्टेडियम के लिए लोलिवि को निविदाएं आमंत्रित करने को कहा जाएगा। उन्होंने यह जानकारी विधायक रामलाल ठाकुर के प्रश्न के उत्तर में दी। 

केंद्र को भेजा ट्रांसगिरि को जनजातीय घोषित करने का मामला

hp govt Will not acquire Vivekananda Medical Research Trust

 सरकार ने ट्रांसगिरी को जनजातीय दर्जा दिए जाने का मामला जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार को भेज दिया है। सरकार की ओर से यह प्रस्ताव 19 जुलाई, 2018 को भेजा गया है। कृषि मंत्री मारकंडा ने यह जानकारी पच्छाद के विधायक सुरेश कुमार के प्रश्न के उत्तर में दी।

ट्रांसगिरि में तीन विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें शिलाई विधानसभा क्षेत्र लगभग पूरा, जबकि रेणुका और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र का आधा एरिया इसमें आता है।

कुल मिलाकर इसमें सवा दो लाख की आबादी आती है। इन विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भी जनजातीय क्षेत्र घोषित करने का मामला उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed