{"_id":"59021a0a4f1c1baf2bc0cc81","slug":"hp-govt-will-give-20-lakh-to-sukma-martyred-families","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकमा के शहीदों के परिवारों को 20-20 लाख देगी हिमाचल सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकमा के शहीदों के परिवारों को 20-20 लाख देगी हिमाचल सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 28 Apr 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद हुए सूबे के दो जवानों के परिवारों के लिए 20-20 लाख रुपये की अनुग्रह राशि मंजूर की है। ये धनराशि पालमपुर के चचियां के संजय कुमार और मंडी से नेरचौक के सुरेंद्र कुमार के परिजनों को दी जाएगी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के हमले में सीआरपीएफ 74 बटालियन में संजय कुमार और सुरेंद्र कुमार शहीद हो गए थे। घटना गत सोमवार को हुई थी। वीरभद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सैनिक कल्याण निधि से ये आर्थिक मदद मंजूर की है।
विज्ञापन
ये शहीदों के लिए हिमाचल सरकार की ओर से नियमानुसार की गई व्यवस्था के तहत स्वीकृत की गई है।