फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt transferred sp solan after assistant town planner murder case

कसौली हत्याकांड में तीन दिन बाद जागी सरकार, एसपी सोलन ट्रांसफर

Fri, 04 May 2018 12:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 04 May 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
hp govt transferred sp solan after assistant town planner murder case

कसौली हत्याकांड के तीन दिन बाद आखिरकार सरकार की नींद टूटी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दिल्ली से शिमला पहुंचते ही मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसपी सोलन मोहित चावला को उनके पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया।

विज्ञापन


अभी उनकी जगह किसी को तैनाती नहीं दी गई है। इसके अलावा एसडीपीओ परवाणू रमेश शर्मा, एसएचओ धर्मपुर और एसएचओ कसौली को भी हटा दिया है।1 मई को दिनदहाड़े महिला अधिकारी को गोली मारने और विपक्ष के प्रदर्शन और राज्यपाल से मुलाकात के तीन दिन बाद वीरवार को सरकार की नींद टूटी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आला अधिकारियों के साथ बैठक की और मामले को गंभीरता से न लेने पर आला अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। फटकार के बाद ही शासन ने एसपी सोलन को पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया है। हालांकि उनकी जगह किसी को तैनाती न देते हुए एडिशनल एसपी सोलन डा. शिव कुमार को एसपी सोलन का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीपीओ परवाणू को हटाते हुए पुलिस मुख्यालय रिपोर्ट करने के आदेश दिए। रमेश की जगह अजय कुमार राणा को एसडीपीओ परवाणू लगाया गया है। डीजीपी सीताराम मरडी के निर्देश पर एसएचओ धर्मपुर और एसएचओ कसौली को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है।

कसौली फायरिंग में जाने गंवाने वाली शैल बाला को मिलेगा हिमाचल गौरव पुरस्कार 

hp govt transferred sp solan after assistant town planner murder case

कसौली फ ायरिंग में सरकारी सेवा देेते हुए जान गंवाने वाली सहायक टाउन प्लानर शैल बाला शर्मा को हिमाचल गौरव पुरस्कार मिलेगा। सरकार के एक प्रवक्ता ने देर रात को बताया कि यह फैसला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया है। यह भी फै सला लिया गया कि शैल बाला के परिवारवालों को उनके बचे सेवाकाल की पूरी तनख्वाह दी जाएगी।

पांच लाख की वित्तीय सहायता की भी घोषणा राज्य सरकार पहले ही कर चुकी है। सरकार ने तय किया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हर तरह से लागू किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को पूरी तरह से सुरक्षा मुहैया की जाएगी। 

बड़े स्तर पर तबादले की तैयारी

hp govt transferred sp solan after assistant town planner murder case

पिछले कुछ दिनों में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। पंद्रह दिन में सूबे में हत्या, हत्या के प्रयास, दुराचार व दुराचार के प्रयास जैसे दर्जन भर मामले सामने आए हैं। लेकिन पुलिस बिगड़ती कानून व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। हालत यह है कि आला अधिकारी तबादलों में व्यस्त हैं और जिलों के अफसर अपने पद के प्रोटोकॉल से ही बाहर नहीं निकल पा रहे। नतीजतन निचले अधिकारी कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं।

एक मई को दिनदहाड़े एक महिला अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। पुलिस की मौजूदगी में हुई इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार तक हो गया लेकिन पुलिस को उसे पकड़ने में तीन दिन लग गए। पुलिस की मौजूदगी में हुई सनसनीखेज वारदात के बावजूद शासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस के आला अधिकारी अपने अधीनस्थों को बचाने में जुटे रहे। पुलिस के कर्मचारियों के अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई के दौरान निहत्थे पहुंचने की पुष्टि हो गई थी।

लेकिन शासन के अधिकारी भी पुलिस के  अधिकारियों कर्मचारियाें पर कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। पुलिस और शासन की निष्क्रियता के चलते सरकार को खासी किरकिरी झेलनी पड़ी। कांग्रेस ने न सिर्फ जनता के सामने सरकार और पुलिस की नाकामी को प्रदर्शन के जरिये पहुंचाया। बल्कि वीरवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस की नाकामी और कांग्रेस के उग्र तेवर से सरकार बैकफुट पर आ गई। यही कारण रहा कि शासन की नाकामी के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को खुद कमान अपने हाथ संभालनी पड़ी।

अब ऊपर के स्तर पर बदलाव की तैयारी

hp govt transferred sp solan after assistant town planner murder case

नई सरकार के बनने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला, कांगड़ा और मंडी के अलावा सिर्फ डीजीपी पद पर बदलाव किए थे। बाकी अफसरों को पिछली सरकार के दौरान मिली तैनाती के बाद भी काम करने का मौका दिया था। तीन महीने के बाद भी आला अधिकारी परिणाम देने में असफल साबित हो रहे हैं।

यही कारण है कि अब प्रदेश पुलिस में बड़े बदलाव की आशंका जताई जा रही है। कसौली कांड से पुलिस की नाकामी के सामने आने के बाद सरकार और कड़े फैसले लेने की तैयारी में है। एसपी के बाद अब ऊपर के अधिकारियों पर भी गाज गिरने की संभावना है।

सूत्रों की मानें तो प्रदेश की लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था के अलावा सरकार की अनसुनी भी बदलाव का कारण हो सकती है। इसके अलावा जिलों में भी बदलाव होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed