फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt transfer 5 more teacher to baghaigarh school of chamba

सरकार ने बघेईगढ़ स्कूल ट्रांसफर किए इतने शिक्षक, 28 दिन से भूख हड़ताल पर हैं विद्यार्थी

Thu, 14 Jun 2018 09:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 14 Jun 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
hp govt transfer 5 more teacher to baghaigarh school of chamba

बघेईगढ़ स्कूल में शिक्षकों के पद रिक्त होने के चलते विद्यार्थी बीते 28 दिनों से हड़ताल पर हैं। इसको देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है।  शिक्षकों की कमी से किरकिरी का सामना कर रही सरकार ने बुधवार को और पांच शिक्षकों का चंबा के बघेईगढ़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए तबादला कर दिया। 

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय ने तीन शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति जबकि प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने दो शिक्षकों को स्थायी नियुक्ति दी है। स्कूल में शिक्षकों के पद रिक्त होने के चलते विद्यार्थी बीते 28 दिनों से हड़ताल पर हैं। 
विज्ञापन


गत दिन बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने स्कूल का दौरा किया और स्कूल में शिक्षकों की व्यवस्था करने का बच्चों को आश्वासन दिया था। टीम ने भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थियों को हड़ताल खत्म करने के लिए भी कहा था, जिसे विद्यार्थियों ने स्वीकार नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने जूनियर को पढ़ाया

hp govt transfer 5 more teacher to baghaigarh school of chamba

हालांकि, बुधवार को भूख हड़ताल के दौरान सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने जूनियर को पढ़ाया। इससे पहले सरकार ने बीते माह इस स्कूल के लिए छह शिक्षकों के तबादले किए, लेकिन इनमें से सिर्फ एक शिक्षक ने ही अभी तक पद संभाला है।

शेष पांच शिक्षकों ने स्कूल में ज्वाइनिंग नहीं दी है। शिक्षकों के तबादले करने के बाद भी स्कूल में पद ग्रहण नहीं करने से विद्यार्थियों में रोष और अधिक बढ़ गया है। सरकार की कार्यप्रणाली पर भी इस मामले ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

किरकिरी से बचने के लिए सरकार ने बुधवार को और पांच शिक्षकों को बघेईगढ़ स्कूल में भेजने के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने कला अध्यापक दलीप कुमार को शिंड मिडल स्कूल से और टीजीटी मेडिकल टेक चंद को कलेहल स्कूल से बघेईगढ़ स्थानांतरित किया है।

उच्च शिक्षा निदेशालय ने साथ लगते स्कूलों से हिंदी, अंग्रेजी और इतिहास विषय के तीन शिक्षकों को स्थायी अध्यापकों के आने तक बघेईगढ़ स्कूल में प्रतिनियुक्ति के तहत नियुक्त किया है। ये तीनों शिक्षक वीरवार सुबह स्कूल में पद संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed