फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt planning to establish call center for redressal of Complaints

शिकायतों के फीडबैक के लिए कॉल सेंटर बनाने की तैयारी

Tue, 30 Oct 2018 11:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 30 Oct 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
hp govt planning to establish call center for redressal of Complaints

ई समाधान और जनमंच में शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए सरकार अब फीडबैक सिस्टम शुरू करने जा रही है। जन शिकायत निवारण विभाग ने इस संबंध में कॉल सेंटर बनाकर लोगों से शिकायत निस्तारण पर फीडबैक लेने की कवायद शुरू की है।

विज्ञापन


सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को पत्र लिखकर कॉल सेंटर बनाने में सहयोग मांगा है। इस सेंटर के स्थापित होने के बाद गुणवत्ता के साथ विभाग फोन नंबर भी शुरू करेगा जिस पर कॉल कर लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन


लोगों की समस्या का समाधान करने में जोर देने वाली जयराम सरकार ने अब निस्तारण की गुणवत्ता को लेकर नई कवायद शुरू की है। इसके तहत जन शिकायत निवारण विभाग ने एक काल सेंटर स्थापित करने के लिए आईटी विभाग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उनसे सरकार के स्तर पर या आउटसोर्स आधार पर कॉल सेंटर स्थापित करने में सहयोग मांगा है। जन शिकायत निवारण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने कहा कि कोशिश यह है कि एक थर्ड पार्टी टीम हो जो


शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की अलग से रिपोर्टिंग करें ताकि निस्तारण में रहने वाली कमियों को दूर किया जा सके। गुप्ता ने बताया कि शुरुआती दौर में चार से छह लोगों की टीम से यह काम लिया जाएगा। इसके बाद जरूरत के आधार पर इसे विस्तार दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed