फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt increased salary of contractual employees and workers

अनुबंध कर्मचारियों, कामगारों को सरकार को बड़ा तोहफा

Wed, 18 Apr 2018 12:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 18 Apr 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
hp govt increased salary of contractual employees and workers

हिमाचल सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों और कामगारों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों के वेतन को बढ़ा दिया है। वित्त विभाग ने मंगलवार को इस बारे अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन


यह बढ़ोतरी ग्रेड पे के 25 फीसदी के हिसाब से की गई है। इससे राज्य के करीब 35 से 40 हजार अनुबंध कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। यह वेतन वृद्धि जयराम सरकार के पहले बजट में किए गए प्रावधान के बाद हुई है। 
विज्ञापन


कर्मचारियों को बढ़ा वेतन 1 अप्रैल, 2018 से मिलेगा। बढ़ोतरी 475 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक हुई है। इससे पहले अनुबंध कर्मचारियों को मूल वेतन के साथ ग्रेड पे और उसके साथ ग्रेड पे का 75 फीसदी और दिया जाता था, जिसे 25 फीसदी बढ़ाकर सौ फीसदी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम सरकार ने जिसे बढ़ाकर मूल वेतन के साथ दोगुना ग्रेड पे देने का निर्णय लिया है।अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि अगर कोई लिपिक 5910-20200 पे बैंड के साथ नियुक्त किया गया है

और उसका ग्रेड पे 1900 रुपये है तो उसे कुल तनख्वाह 5910 रुपये जमा 1900 रुपये जमा 1900 रुपये यानी 9710 रुपये मासिक मिलेंगे। जिसकी ग्रेड पे ज्यादा है, उसे उसी हिसाब से बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। 

हिमाचल में न्यूनतम दिहाड़ी अब 225 रुपये

hp govt increased salary of contractual employees and workers

हिमाचल सरकार ने न्यूनतम दिहाड़ी को बढ़ाकर 225 रुपये कर दिया है। अब तक यह 210 रुपये थी। 225 रुपये की न्यूनतम दिहाड़ी अकुशल मजदूरों के लिए की गई है। इनमें बेलदार, मेट, कुक, दाई आदि 50 श्रेणियां आती हैं।

इसी तरह से अर्द्धकुशल और कुशल श्रमिकाें की दिहाड़ी भी बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार के वित्त महकमे ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। बढ़ी दिहाड़ी पहली अप्रैल से लागू होगी। 

सरकार ने अर्द्धकुशल और कुशल श्रमिकाें में फायरमैन, पंप आपरेटर, कारपेंटर आदि की दिहाड़ी बढ़ाकर 237 रुपये कर दी है। इसी तरह से पेंटर, व्हाइट वाशर आदि की दिहाड़ी बढ़ाकर 240 रुपये, सिक्योरिटी गार्ड, टेलीफोन अटेंडेंट, वेल्डर, स्टोर मुंशी, वनरक्षक आदि की दिहाड़ी बढ़ाकर 267 रुपये की गई है।

मीटर रीडर, बिल क्लर्क, गेटकीपर, फोटोग्राफर, कंडक्टर आदि की दिहाड़ी 267 रुपये हो गई है। ड्राइवर, लाइनमैन आदि श्रेणी के दिहाड़ीदारों की दिहाड़ी 280 रुपये, कृषि विस्तार अधिकारी, सहायक केमिस्ट, फोरमैन आदि की दिहाड़ी 346 रुपये, कंप्यूटर ऑपरेटर, इन्वेस्टिगेटर आदि की 374 रुपये, इंस्ट्रक्टर की

405 रुपये, कनिष्ठ अभियंता, ड्राफ्ट्समैन, कोच आदि की 435 रुपये और हाइड्रो जियोलॉजिस्ट की 495 रुपये की गई है। सरकार ने अंशकालिक कामगारों के प्रति घंटा कार्य दर भी बढ़ा दी है। जहां पहले यह 26.25 रुपये प्रति घंटा थी, वहीं अब यह 28.25 रुपये कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed