{"_id":"2b728df4cccc4c391436d65572b93618","slug":"hp-govt-give-15-lakh-to-martyr-omprakash-family-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद ओम प्रकाश के परिजनों को मिले 15 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद ओम प्रकाश के परिजनों को मिले 15 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 28 Feb 2016 08:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकियों से लोहा लेते समय शहीद हुए चायल के जवान ओम प्रकाश के परिजनों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक भेंट किया।
विज्ञापन
शहीद ओम प्रकाश के घर पहुंचे मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल ने उनकी पत्नी कृष्णा देवी को यह चेक सौंपा। इससे पूर्व देश के इस महान सपूत की शहादत पर उनके परिवार को जिला प्रशासन ने पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की थी।
विज्ञापन
शांडिल ने कहा कि शहीद ओम प्रकाश की शहादत से जो उनके परिवार को क्षति हुई है, उसकी पूर्ति नहीं की जा सकती, परंतु देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर उन्होंने प्रदेश व देश का जो मान बढ़ाया है, उसके लिए हम सभी नतमस्तक हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश देवभूमि होने के साथ वीर भूमि भी है। डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राजकीय उच्च विद्यालय चिखर का नाम शहीद ओम प्रकाश के नाम पर रखने के लिए वह मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से आग्रह करेंगे।
इस अवसर पर शहीद के पिता नेक राम, माता द्रौपदी देवी, वयोवृद्ध दादी के अतिरिक्त भारी संख्या में ओम प्रकाश के गांववासी भी मौजूद थे। उपनिदेशक जिला सैनिक बोर्ड कर्नल पीएस अत्री, जिला कल्याण अधिकारी ओंकार चंद, जिला बाल विकास अधिकारी राकेश भारद्वाज भी शामिल रहे।