फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt decide to increase SMC teachers honorarium

एसएमसी शिक्षकों का बढ़ेगा 20 फीसदी मानदेय

Sun, 16 Sep 2018 12:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 16 Sep 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
hp govt decide to increase SMC teachers honorarium

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) के तहत नियुक्त 2630 शिक्षकों का 20 फीसदी मानदेय बढ़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने पहले बजट भाषण में शिक्षकों के मानदेय में 20 फीसदी बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


बीते दिनों वित्त महकमे ने मानदेय बढ़ोतरी की फाइल को मंजूरी दे दी है। अब कैबिनेट में प्रस्ताव पेश किया जाएगा। सरकार से मंजूरी मिलते ही शिक्षकों के मानदेय में 1200 से 2000 रुपये की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन


एसएमसी आधार पर 150 जेबीटी, 991 सीएंडवी, 599 टीजीटी, 771 पीजीटी और 110 डीपीई शिक्षक प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत हैं। टीजीटी और पीजीटी को साढ़े 11 हजार रुपये, सीएंडवी को 8400 रुपये और जेबीटी को छह हजार रुपये मानदेय मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर शिक्षक तीन माह से वेतन को तरसे

hp govt decide to increase SMC teachers honorarium

सरकारी स्कूलोें में कंप्यूटर शिक्षा के लिए आउटसोर्सिंग पर नियुक्त 1383 कंप्यूटर शिक्षकों को बीते तीन माह से वेतन ही नहीं मिला है। कंप्यूटर टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष हेतराम ठाकुर, महासचिव अश्वनी शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील धर्मा और प्रेस सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि नाइलेट कंपनी की ओर से वेतन नहीं दिया जा रहा है।

इस कारण शिक्षक मानसिक दबाव है। एसोसिएशन ने शिक्षा सचिव को भी ज्ञापन सौंप कर इस मामले से अवगत कराया है। कहा, जब शिक्षकों को वेतन की अदायगी नहीं करनी तो विद्यार्थियों से फीस क्यों वसूली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed