फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt cabinet meeting

कैबिनेट की बैठक आज, आ सकते हैं ये बड़े फैसले

Fri, 22 Aug 2014 11:59 AM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
hp govt cabinet meeting

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की अहम बैठक प्रदेश सचिवालय में होने जा रही है। इस बैठक में सरकार कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हो सकती हैं।

विज्ञापन


इसमें शिक्षा और पुलिस विभाग की रिक्तियों को भरने सहित कई विभागों के महत्वपूर्ण एजेंडों पर निर्णय हो सकता है। इन दोनों विभागों में इस समय 5 हजार से अधिक पद खाली पड़े हैं। किस विभाग में कितने पद भरने हैं और किस प्रक्रिया के तहत भरे जाने हैं, इस पर आज फैसला हो सकता है।

मंत्रिमंडल की यह बैठक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में होने जा रही है। बैठक दोपहर बाद तक चलेगी। वीरवार देर रात तक राज्य सरकार के अधिकतर मंत्री इस बैठक में शामिल होने को शिमला आ गए हैं।

विज्ञापन

अवैध खनन पर भी आ सकता है फैसला

hp govt cabinet meeting

वीरवार को सचिवालय के अधिकारी भी इस बैठक के लिए तैयारियों में जुटे रहे और फाइलें मंगवाते रहे। इस बैठक में कई विभागों की रिक्तियों को भरने के अलावा सरकार खनन पर हेवी पेनल्टी लगाने सहित कई और विषयों पर अंतिम निर्णय ले सकती है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से लगातार शिमला समेत कई जिलों में बेरोकटोक अवैध खनन हो रहा है। उधर, प्रशासन इस पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed