फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hp govt Approval for affiliation of 100 govt senior secondary schools with CBSE

Himachal: हिमाचल में सीबीएसई से संबद्ध होने वाले 100 सरकारी स्कूलों की सूची जारी, जल्द निरीक्षण को आएंगी टीमें

Thu, 25 Sep 2025 05:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Sep 2025 05:10 PM IST
सार

Himachal CBSE Schools : राज्य सरकार ने प्रथम चरण में 100 सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध करने के लिए गुरुवार को मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन
hp govt Approval for affiliation of 100 govt senior secondary schools with CBSE
पोर्टमोर सहित 100 स्कूल सीबीएसई से संबद्ध होंगे। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सीबीएसई बनने वाले 100 स्कूलों की सूची जारी कर दी है। शनिवार को इन स्कूलों के प्रिंसिपलों को शिक्षा निदेशालय में प्रस्तुति देने के लिए बुलाया गया है। शिक्षा सचिव राकेश कंवर की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इन स्कूलों को सीबीएसई के नियमों से अवगत कराया जाएगा। स्कूल प्रिंसिपल अपने संस्थानों की स्थिति से भी अवगत करवाएंगे। शैक्षणिक सत्र 2025-26 से नई व्यवस्था शुरू होनी है। इसके तहत शिक्षकों का भी अलग से सब कैडर बनना है। चयनित स्कूलों को सीबीएसई के नियम पूरे करने होंगे। जल्द ही स्कूलोें का निरीक्षण करने के लिए दिल्ली से टीमें भी आएंगी। लड़कों और लड़कियों के अलग-अलग स्कूलों को मर्ज कर सीबीएसई से संबद्ध करने का भी प्रस्ताव है।

विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें स्कूलों की लिस्ट

विज्ञापन

कांगड़ा में सबसे अधिक 19, शिमला में 14, हमीरपुर में 11, मंडी में 10 स्कूलों का चयन किया गया है। बिलासपुर-चंबा से छह-छह, किन्नौर में चार, कुल्लू में पांच, लाहौल-स्पीति में दो, सिरमौर में सात, सोलन में नौ और ऊना में सात स्कूल चयनित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को 200 स्कूलों को सीबीएसई से संबंद्ध करने की घोषणा की थी। पहले चरण में 100 स्कूलों को इसके लिए चुना गया है। सचिव शिक्षा विभाग राकेश कंवर की ओर से जारी पत्र में कहा है कि सूचीबद्ध किसी भी विद्यालय में सीबीएसई के मानक पूरे नहीं होते हैं तो निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग को ऐसे विद्यालयों के स्थान पर मानक पूरे करने वाले अन्य विद्यालयों को शामिल करने की अनुमति दे सकेंगे।

बिलासपुर, चंबा व हमीरपुर के इन 23 स्कूलों को चुना
बिलासपुर जिला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर, घुमारवीं, हटवाड़, भराड़ी, तलाई और जुखाला स्कूल शामिल हैं। चंबा जिला में किलाड़, चवाड़ी, सिंहुता, चंबा, तीसा व किहार स्कूल सीबीएसई से संबंद्ध होंगे। हमीरपुर जिला में सोहारी, भोरंज, खरवाड़, शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर, नादौन, गलोड़, बड़ा, धनेटा, अमलैहड़, सुजानपुर व करोट को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू व लाहौल-स्पीति के 30 स्कूल
कांगड़ा जिला के कुंसल, देहरा, ढलियारा, धर्मशाला, फतेहपुर, इंदौरा, जयसिंहपुर, अपर लंबागांव, सलेटी, ज्वालामुखी, ज्वाली, नगरोटा सूरयां, न्यू कांगड़ा, नगरोटा बगवां, नूरपुर, पालमपुर, कनबाड़ी, शाहपुर, भवारना को सीबीएसई बनाया गया है। किन्नौर जिला में रिकांगपिओ, भावानगर, सांगला व कनम स्कूल शामिल किए गए हैं। कुल्लू जिला में आनी, बंजार, मनाली, कुल्लू और सराहन को शामिल किया गया है। इसी तरह लाहौल-स्पीति में केलांग व काजा स्कूल सीबीएसई से संबंद्ध होंगे।

मंडी, सिरमौर, सोलन, ऊना व शिमला जिला के यह हैं 47 स्कूल
मंडी जिला में भंगरोटू, मड़ही, पनारसा, जोगेंद्रनगर, करसोग, गोहर, मंडी, सरकाघाट, जंजैहली, सुंदरनगर स्कूल को सीबीएसई से संबंद्ध किया जाएगा। इसी तरह सिरमौर जिला में नाहन, राजगढ़, पांवटा साहिब, नाैराधार, शिलाई, कफोटा, सतौन स्कूल हैं। सोलन जिला में अर्की, कुनिहार, दाड़लाघाट, बद्दी, नालागढ़, धर्मपुर, सोलन, कंडाघाट, ममलीग स्कूल शामिल हैं। ऊना जिला में अंब, अंबोटा, हरोली, बदेहड़ा, दुलैहड़, बंगाणा, ऊना शामिल हैं। शिमला जिला में नेरवा, स्वस्वती नगर, जुब्बल, गुम्मा, बल्देयां, कोटी, रामपुर, रोहडू, पोर्टमोर, छोटा शिमला, लालपानी, सुन्नी, घणाहट्टी व ठियोग स्कूल को सीबीएसई से संबद्धता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed