फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp electricity board will fill up six hundred post of technical staff

बिजली बोर्ड में भरे जाएंगे 600 पद, सीएम जयराम ठाकुर ने किया एलान

Wed, 09 May 2018 08:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 09 May 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
 hp electricity board will fill up six hundred post of technical staff
jairam thakur

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य विद्युत बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों के 600 पद शीघ्र भरने की घोषणा की। मंगलवार को शिमला में विद्युत बोर्ड लिमिटेड तकनीकी कर्मचारी संघ के 19वें स्थापना दिवस की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने लाइनमैन से फोरमैन

विज्ञापन


बनने की न्यूनतम आवश्यक सेवाकाल को 7 साल से घटाकर 5 साल करने की घोषणा की। इसके अलावा बोर्ड के फील्ड कर्मचारियों को सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद मोबाइल भत्ता भी देने का एलान किया।
विज्ञापन


शिमला के लक्कड़ बाजार बस स्टैंड से सटे आइस स्केटिंग रिंक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश देश में ऊर्जा राज्य के रूप में जाना जाता है। इसका श्रेय विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। निजी क्षेत्र भी इस क्षेत्र में निवेश करने में रुचि दिखा रहा है। कुछ निहित स्वार्थी तत्व अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इसमें बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। जहां भी नई परियोजना आरंभ होती है, ये तत्व वहां निर्माण कार्यों को बाधित करने की कोशिश करते हैं। 

10 हजार मेगावाट ऊर्जा का दोहन

 hp electricity board will fill up six hundred post of technical staff
कहा कि अभी तक प्रदेश में 10 हजार मेगावाट ऊर्जा का दोहन किया गया है। निजी व सार्वजनिक एवं सरकारी सहभागिता के माध्यम से शेष क्षमता का शीघ्र दोहन करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 


शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश देश का ऊर्जा राज्य बनने को तैयार है। बहु उद्देश्य परियोजना तथा ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि बोर्ड के तकनीकी कर्मचारी प्रदेश के दूरगामी गांवों तक बिजली देने में अहम भूमिका निभाते हैं।

ऊर्जा अभियंता संघ के अध्यक्ष सुनील ग्रोवर ने कहा कि प्रदेश के तकनीकी कर्मचारी हिमाचल प्रदेश को देश का ऊर्जा राज्य बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। संघ के राज्य अध्यक्ष मोहन लाल ठाकुर ने आश्वासन दिलाया कि तकनीकी

कर्मचारी राज्य सरकार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्धता एवं उत्साह के साथ कार्य करेंगे। संघ के जिला शिमला अध्यक्ष खूब चंद शर्मा ने संघ की विभिन्न मांगों की जानकारी दी।

कहा कि बोर्ड में फोरमैन के 240 से अधिक पद रिक्त हैं। मुख्यमंत्री से लाइनमैनों को इन पदों पर पदोन्नत करने का आग्रह किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक संजीवन कुमार और कर्मचारी नेता सुरेंद्र ठाकुर ने भी विचार रखे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed