फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Congress President Pratibha Singh met Congress President Kharge told the reasons for the defeat

Pratibha Singh: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से मिलीं प्रतिभा सिंह, बताए हार के कारण

Mon, 29 Jul 2024 07:58 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 29 Jul 2024 07:58 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश की राजनीति और संगठनात्मक विषयों को लेकर भी मल्लिकार्जुन खरगे के साथ विस्तार से चर्चा की। 

विज्ञापन
HP Congress President Pratibha Singh met Congress President Kharge told the reasons for the defeat
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भेंट की। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सोमवार शाम को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। प्रतिभा सिंह ने लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशियों की हार के कारणों की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी। संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए सरकार में नियुक्तियां मांगते हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी विरोधी काम करने वाले नेताओं का भी लेखाजोखा रखा।

विज्ञापन


प्रतिभा सिंह ने प्रदेश की राजनीति और संगठनात्मक विषयों को लेकर भी मल्लिकार्जुन खरगे के साथ विस्तार से चर्चा की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रतिभा सिंह ने प्रदेश संगठन में व्यापक फेरबदल करने की मंजूरी भी मांगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कई पदाधिकारी सक्रिय तौर पर संगठन के कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रहे हैं। बीते दिनों हुए लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के दौरान भी कई पदाधिकारी निष्क्रिय नजर आए। ऐसे में संगठन की मजबूती के लिए ऐसे कार्यकर्ताओं को आगे लाने की आवश्यकता है जो पार्टी के प्रति निष्ठावान रहें। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सरकार में संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों को नियुक्तियां देने का मामला भी हाईकमान के समक्ष फिर दोहराया। इस दौरान लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव की विस्तृत रिपोर्ट भी प्रतिभा सिंह ने मल्लिकार्जुन खरगे को सौंपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed