फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Congress: CM Sukhu will go to Delhi to discuss the new executive committee

HP Congress: हिमाचल कांग्रेस की नई कार्यकारिणी पर चर्चा के लिए दिल्ली जाएंगे सीएम सुक्खू

Mon, 12 May 2025 11:37 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 May 2025 11:37 AM IST
सार

कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा के लिए पार्टी नेता फिर से नई दिल्ली जाएंगे। भारत-पाक तनाव के बीच सीजफायर के बाद सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली के दौरे पर जाएंगे।

विज्ञापन
HP Congress: CM Sukhu will go to Delhi to discuss the new executive committee
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा के लिए पार्टी नेता फिर से नई दिल्ली जाएंगे। भारत-पाक तनाव के बीच सीजफायर के बाद सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली के दौरे पर जाएंगे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी नई दिल्ली जाएंगी। इन नेताओं का यह दौरा आगामी दिनों में कभी भी तय हो सकता है। राज्य में पिछले पांच महीनों से कांग्रेस संगठन भंग चल रहा है। केवल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ही एकमात्र पदाधिकारी हैं। उनके साथ न तो कोई कार्यकारी अध्यक्ष हैं, न उपाध्यक्ष, महासचिव या अन्य पदाधिकारी।

विज्ञापन


कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के दौरान भी इन तीनों वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से हाईकमान फीडबैक लिया है। विशेष रूप से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से कांग्रेस के संभावित पदाधिकारियों के नामों पर चर्चा हो चुकी है। ऐसे में एक अन्य दौर की वार्ता के बाद कांग्रेस संगठन का गठन किया जा सकता है। जैसे ही भारत-पाक के बीच तनाव का माहौल शांत हो जाता है। ये तीनों नेता दिल्ली बुलाए जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि भारत-पाक के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनने के बाद सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया था। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तो नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। वह चंडीगढ़ से ऊना लौट आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed