फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Budget Session 2021: BJP MLA Narinder Bragta read amar ujala newspaper in himachal pradesh vidhan sabha

बरागटा बोले- हम 2011 में लाए थे एंटी हेलगन, राजनीति की भेंट चढ़ी

Tue, 09 Mar 2021 09:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 09 Mar 2021 09:25 PM IST
सार

  • मंगलवार को सदन में गूंजा अमर उजाला, बरागटा ने अमर उजाला में छपी खबर पढ़ी 
  • जुब्बल-कोटखाई के भाजपा विधायक ने उठाया मामला, पहाड़ी फसलों को बचाएगी एंटी हेलगन 

विज्ञापन
HP Budget Session 2021: BJP MLA Narinder Bragta read amar ujala newspaper in himachal pradesh vidhan sabha
जुब्बल-कोटखाई से भाजपा विधायक नरेंद्र बरागटा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुब्बल-कोटखाई से भाजपा विधायक नरेंद्र बरागटा ने कहा कि वह वर्ष 2011 में एंटी हेलगन लाए थे, मगर यह राजनीति की भेंट चढ़ गई। उन्होंने मंगलवार को सदन में अमर उजाला में चार मार्च को छपी खबर ‘पहाड़ी फसलों को बचाएगी आईआईटी मुंबई में बनाई एंटी हेलगन पढ़ी’। बजट पर चर्चा में भाग लेते नरेंद्र बरागटा ने दो बार अमर उजाला में छपी खबरों को उल्लेख किया। उन्होंने एंटी हेलगन के बारे में अमर उजाला में छपी खबर के कई वाक्य सदन में पढ़े।

विज्ञापन


कहा कि देश में इस तकनीक को सबसे पहले हिमाचल में वर्ष 2011 के बाद लाया गया था। जहां पर ये गन लगी हैं, वहां ओलों से सेब की फसलें बच रही हैं। बरागटा ने जयराम सरकार के बजट पर छपी अमर उजाला की कुछ और खबरों का भी उल्लेख कि या। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में दी सौगात की डोज, इस हेडिंग से साफ है कि एक लाख लोगों का मानदेय बढ़ाया गया है। जयराम ने 30 हजार सरकारी नौकरियां दी हैं। यह एक कंप्लीमेंट है।
विज्ञापन


ये कतरन इसलिए दी गई है कि ये पूरे प्रदेश का पब्लिक ओपिनियन है। कर्ज तो कांग्रेस सरकार ने भी लिया है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का कहना गलत है कि हिमाचल की अर्थव्यवस्था में क्रैश होगा, पर असल में बजट में विकास की उड़ान है। मुख्य सचिव और उनकी टीम को भी वह अच्छा बजट निकालने के लिए वह बधाई देते हैं। महिला सशक्तीकरण और अन्य तमाम मामलों पर जोर दिया गया है। पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटा बोले, वे मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि सेब उत्पादन विश्वविद्यालय जल्दी खोली जाए। इसे जिला शिमला में खोला जाए। अगर सीधे नहीं, तो सेटेलाइट यूनिवर्सिटी ही खोल दें। ठियोग बाईपास अपर शिमला का द्वार है। इसे जल्दी बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed