{"_id":"65d2258da38872cb2c0cb3ae","slug":"hp-budget-hpu-gets-rs-100-crore-grant-spu-gets-rs-20-crore-grant-infrastructure-will-be-developed-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: एचपीयू शिमला को 100 करोड़, एसपीयू मंडी को 20 करोड़ की मिली ग्रांट, आधारभूत ढांचा होगा विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: एचपीयू शिमला को 100 करोड़, एसपीयू मंडी को 20 करोड़ की मिली ग्रांट, आधारभूत ढांचा होगा विकसित
Mon, 19 Feb 2024 11:15 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/मंडी
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 19 Feb 2024 11:15 AM IST
सार
प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में अध्ययन कार्यों और आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए केंद्र सरकार ने 100 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसरदार पटेल विवि मंडी को 20 करोड़ की ग्रांट मिली है।
विज्ञापन
एचपीयू व एसपीयू।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में अध्ययन कार्यों और आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए केंद्र सरकार ने 100 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसके साथ ही सरदार पटेल विवि मंडी को जहां प्रदेश सरकार से 10 करोड़ का बजट मिला है वहीं केंद्र से 20 करोड़ की ग्रांट मिली है। इसका विश्वविद्यालय प्रबंधन को अधिकारिक पत्र प्राप्त हो गया है। यह ग्रांट प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत जारी की गई है।
विज्ञापन
अब विश्वविद्यालयों में बेहतरीन स्मार्ट क्लासरूम, लैबोरेटरी और अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जा सकेगा। यह ग्रांट देश के अन्य विश्वविद्यालयों को भी जारी की गई है। इस विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को यूनिवर्सिटी प्रबंधन के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से वार्ता भी करेंगे। इसमें मंडी से प्रो. वॉइस चांसलर अनुपमा सिंह पटेल यूनिवर्सिटी की बात रखेंगी।
विज्ञापन
ग्रांट के लिए सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की प्रो. वॉइस चांसलर प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने 20 करोड़ की ग्रांट जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि वे इस वर्ष इस ग्रांट के लिए कई मर्तबा दिल्ली गईं और अपनी बात रखी। इस ग्रांट से यूनिवर्सिटी के बेहतरीन संचालन में मदद मिलेगी। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की का 1 अप्रैल 2022 को स्थापना हुई थी।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि केंद्र से जारी इस राशि को चरणबद्ध तरीके से इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार जताया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और वह हाल ही में इस इस मुद्दे सहित अन्य विषयों पर केंद्रीय मंत्री से मिले थे।