{"_id":"7995caddf7e567211ed15e12bbb6e61a","slug":"hp-board-exam-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमा दो के छात्रों के लिए बड़ी खबर, पढ़ें जरूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमा दो के छात्रों के लिए बड़ी खबर, पढ़ें जरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Wed, 06 May 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो की विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के घोषित वार्षिक परीक्षा परिणाम में कंपार्टमेंट धारक विद्यार्थी प्रधानाचार्य के माध्यम से ही री अपीयर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके लिए स्कूलों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भरे जाएंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर फार्म उपलब्ध करवा दिया गया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि जमा दो में जो अभ्यर्थी अपनी उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन या पुनर्निरीक्षण करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
वे पुनर्मूल्यांकन के लिए 400 रुपये और पुनर्निरीक्षण के लिए 300 रुपये शुल्क के साथ 14 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद बोर्ड कार्यालय में पहुंचने वाले आवेदन रद्द माने जाएंगे।
विज्ञापन