फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   hp board dharamshala sos result 2020 49 students did not passed exams in five years

पांच साल में भी दसवीं कक्षा की परीक्षा पास नहीं कर पाए 49 छात्र

Fri, 03 Jul 2020 08:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Jul 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
hp board dharamshala sos result 2020 49 students did not passed exams in five years
सांकेतिक तस्वीर

राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की दसवीं की परीक्षा में 49 छात्र पांच साल परीक्षा देने के बाद भी पास नहीं हुए। इन्हें एसओएस के तहत दसवीं की परीक्षा देने के लिए बोर्ड ने नौ मौके दिए थे। अब इन सभी छात्रों को दसवीं कक्षा की परीक्षा पास करने को एसओएस के तहत नए सिरे से पंजीकरण करवाना होगा। राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के तहत प्रदेश के 49 छात्र पांच साल से दसवीं कक्षा की परीक्षा दे रहे थे।

विज्ञापन


हर बार ये छात्र परिणाम में अनुत्तीर्ण रहे। इन छात्रों को दसवीं की परीक्षा पास करने को दिए गए नौ मौके पूरे होने के बाद स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इन्हें अनुत्तीर्ण घोषित किया है। अब इन्हें नए सिरे से एसओएस के तहत पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण के बाद इन छात्रों को दोबारा नौ मौके परीक्षा पास करने को दिए जाएंगे।
विज्ञापन


पांच साल में दसवीं की परीक्षा पास न करने वाले छात्रों में कुछ छात्रों ने सभी विषयों के पेपर दिए थे। कुछ ऐसे छात्र भी थे, जिन्हें एसओएस के तहत दी गई सुविधा के अनुसार दो से चार विभिन्न विषयों में परीक्षा को पास करना था। लगातार पांच वर्ष परीक्षा देने के बाद भी ये छात्र परीक्षा पास नहीं कर पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य मुक्त विद्यालय के तहत 49 छात्रों को दसवीं में अनुत्तीर्ण घोषित किया है। ये छात्र पांच वर्षों से परीक्षा दे रहे थे। इन छात्रों ने नौ मौके गंवा दिए, अब इन्हें नए सिरे से एसओएस के तहत पंजीकरण करवाना होगा। उसके बाद ही परीक्षा दे सकते हैं। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed