मैट्रिक-जमा दो कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के मैट्रिक के 210 और जमा दो के 347 बच्चों को झटका दिया है। परीक्षा से संबंधित प्रक्रिया को पूरा न करने पर इनका सितंबर में हुई कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम रोक दिया है।
शनिवार को शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक और जमा दो की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित किया। मैट्रिक का 46.08 फीसदी और जमा दो का परीक्षा परिणाम 46.09 फीसदी रहा। मैट्रिक में कुल 885 छात्रों में से 406 ने परीक्षा पास की है, जबकि 269 फेल हो गए हैं।
पुनर्मूल्यांकन के लिए 200 रूपए फीस
जमा दो में कुल 1535 छात्रों में से 718 परीक्षार्थी पास हुए और 470 की दोबारा कंपार्टमेंट आई है। स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डा. हरीश गज्जू ने बताया कि परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन को 200 रुपये और पुनर्निरीक्षण के लिए 150 रुपये फीस देकर 29 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
कंपार्टमेंट की परीक्षा में फेल परीक्षार्थी 300 रुपये शुल्क के साथ आवेदन करने की तिथि 14 दिसंबर रखी गई है। छात्र स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org में परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।