फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Board 10th Result 2024 will be declared on 7th may day

HP Board 10th Result: 95 हजार परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म, इस दिन जारी होगा 10वीं कक्षा का परिणाम

Mon, 06 May 2024 04:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 May 2024 04:20 PM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 

विज्ञापन
HP Board 10th Result 2024 will be declared on 7th may day
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यदि सब कुछ सही रहा तो प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 7 मई को मंगलवार सुबह 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर देगा। बता दें, स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 2 से 21 मार्च तक आयोजित की थीं। इस दौरान प्रदेश भर में 2258 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां पर 95 हजार के करीब अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।

विज्ञापन


12वीं कक्षा के बाद अब हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का शैक्षणिक सत्र 2023-24 का वार्षिक परिणाम रिकाॅर्ड समय में घोषित करने की तैयारी में है। इस बार परीक्षा परिणाम को जल्द घोषित करने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने तकनीक में कई बदलाव किए थे। इस दौरान जहां मूल्यांकन केंद्रों की संख्या बढ़ाई थी, वहीं मूल्यांकन कार्य में ड्यूटी देने वाले शिक्षकों की संख्या में भी बढ़ोतरी की थी। वहीं मूल्यांकन केंद्रों पर ही उत्तरपुस्तिकाओं के अंकों को ऑनलाइन फीड करने की व्यवस्था की थी। उधर, बोर्ड सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम तैयार हो चुका है। शिक्षा बोर्ड की पूरी कोशिश है कि परिणाम को मंगलवार को घोषित कर दिया जाए।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed