फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Air Quality Index: Breathing in trouble in Baddi, AQI reached between 300-400, people are falling ill

HP Air Quality Index: हिमाचल के बद्दी में संकट में सांसें, 300-400 के बीच पहुंचा एक्यूआई, लोग हो रहे बीमार

Tue, 21 Jan 2025 10:40 AM IST
Krishan Singh ओमपाल सिंह , संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
ओमपाल सिंह , संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jan 2025 10:40 AM IST
सार

पहली बार ऐसा हुआ है, जब यहां की हवा की गुणवत्ता वेरी पूअर जोन में चली गई। इससे लोग भी बीमार हो रहे हैं।

विज्ञापन
HP Air Quality Index: Breathing in trouble in Baddi, AQI reached between 300-400, people are falling ill
बद्दी में 300-400 के बीच पहुंचा एक्यूआई। - फोटो : संवाद

विस्तार

एशिया के सबसे बड़े फार्मा हब हिमाचल प्रदेश के बद्दी की आबोहवा लगातार खराब हो रही है। जनवरी में यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) एक दिन छोड़कर बाकी दिन वैरी पूअर जोन में रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एआईक्यू जारी किया। इसके मुताबिक 13 जनवरी को यहां की हवा संतोषजनक जोन में रही। बाकी दिन एक्यूआई लेवल 300 से 400 के बीच रहा। पहली बार ऐसा हुआ है, जब यहां की हवा की गुणवत्ता वेरी पूअर जोन में चली गई। इससे लोग भी बीमार हो रहे हैं।

विज्ञापन

गला खराब, खांसी और बुखार की समस्याएं आ रहीं
गला खराब, खांसी और बुखार की समस्याएं भी लोगों में आ रही हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बद्दी का एआईक्यू 3,4,9, 10 व 11 जनवरी को 301-400 के बीच रहा। जबकि 5, 6, 7, 8, 14 व 16 को पूअर जोन में रहा। 1, 2, 12, 15 व 17 जनवरी को हवा मॉडरेट जोन में रही। इसके साथ लगते नालागढ़ और बरोटीवाला में आबोहवा खराब नहीं है। नालागढ में सभी दिन एयर क्वालिटी इंडैक्स संतोषजनक जोन में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा साहिब की आबोहवा भी प्रदूषित
बरोटीवाला में 6 दिन मॉडरेट और 5 दिन हवा संतोषजनक जोन में रही। बद्दी के साथ-साथ कालाअंब और पांवटा साहिब की आबोहवा भी प्रदूषित पाई गई। पांवटा साहिब में इस माह 6-6 दिन, कालाअंब में 8 दिन तक वायु गुणवत्ता सूचकांक मॉडरेट जोन में रहा। ऊना, शिमला, मनाली, सुंदरनगर, डमटाल व नालागढ़ में हबा में प्रदूषण की मात्रा सामान्य रही। जनवरी में मनाली में एक्यूआई 50 से नीचे रहा।

विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ अभियंता प्रवीण गुप्ता ने बताया कि बद्दी की हवा खराब होने का कारण प्रदूषण के साथ- साथ सुबह-शाम का ट्रैफिक और धुंध भी है। बोर्ड की ओर से लगातार उद्योर्गा में निरीक्षण किया जा रहा है। जो उद्योग प्रदूषण फैला रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाती है। पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था हिम परिवेश के अध्यक्ष लक्ष्मी चंद ठाकुर ने कहा कि बद्दी में सभी उद्योगों में संचालकों ने ईटीपी प्लांट तो लगा रखे हैं लेकिन प्रयोग तभी होता है जब प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी कंपनी में दस्तक देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed