फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp Administrative Service Exam result: Khairian's Tanya Kashyap became HAS officer in the second attempt

Himachal: खैरियां पंचायत की तान्या कश्यप दूसरे प्रयास में बनीं एचएएस अधिकारी, ऐेसे हासिल किया मुकाम

Tue, 07 Jan 2025 03:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Jan 2025 03:18 PM IST
सार

राज्य लोकसेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम जारी किया है। परीक्षा परिणाम के आधार पर हिमाचल को 20 नए अधिकारी मिले हैं।

विज्ञापन
hp Administrative Service Exam result: Khairian's Tanya Kashyap became HAS officer in the second attempt
खैरियां की तान्या कश्यप - फोटो : संवाद

विस्तार

 राज्य लोकसेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम जारी किया है। उमेश ने एचएएस परीक्षा में टाॅप किया है। परीक्षा परिणाम के आधार पर हिमाचल को 20 नए अधिकारी मिले हैं। इनमें नौ एचएएस अफसर, तीन तहसीलदार, तीन अस्सिटेंट रजिस्ट्रार, तीन जिला कल्याण अधिकारी, एक जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति और एक जिला पंचायत अधिकारी शामिल हैं। नूरपुर विकास खंड की खैरियां पंचायत के वटनियाल गांव की तान्या कश्यप के एचएएस अधिकारी बनने की सूचना मिलते ही इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

बचपन से ही मन से था लोगों की सेवा करने का सपना
तान्या कश्यप की कामयाबी से उनके परिवार के साथ पूरे गांव में खुशी का माहौल है। तान्या कश्यप ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने परिवार व विशेषकर अपनी बड़ी बहन रमीषा को दिया है। तान्या ने बताया कि उन्हें जो भी दायित्व मिलेगा, वह उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगी। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनके मन से लोगों की सेवा करने का सपना था, जोकि भगवान व परिवार के आशीर्वाद से पूरा हुआ है। तान्या ने जमा दो तक की शिक्षा डीएवी स्कूल जयपुर से हासिल की है जबकि 2020 में उन्होंने सुबोध कॉलेज जयपुर से बीए की डिग्री हासिल की। तान्या ने स्वयं पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल किया है।  उन्होंने कड़ी मेहनत कर अपने दूसरे प्रयास में परीक्षा पास कर एचएएस रैंक हासिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों ने कड़ी मेहनत करके सफलता हासिल की: नीलम
तान्या के पिता कमल सिंह का निधन हो चुका है, जबकि उनकी माता नीलम गृहिणी हैं। तानिया की बड़ी बहन  रमीषा सेना में नर्सिंग कैप्टन है जबकि उनका भाई हर्षित कश्यप पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से एमए कर रहा है। तानिया कश्यप की माता नीलम ने बताया कि वह बहुत खुश हैं कि उनकी दोनों बेटियों ने कड़ी मेहनत करके सफलता हासिल की है व वह इलाके की बेटियों के लिए एक उदाहरण बनी हैं। पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, विधायक रणवीर सिंह निक्का व पूर्व विधायक अजय महाजन, खैरियां पंचायत की प्रधान विजय कुमारी व पूर्व प्रधान विक्रम सिंह ने तानिया कश्यप को एचएएस अधिकारी बनने पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed