फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   houses burnt due to fire in Priungal, loss worth lakhs

Chamba News: प्रियुंगल में आग लगने से तीन मकान जले, लाखों का नुकसान

Thu, 04 Jan 2024 01:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सलूणी (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सलूणी (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Jan 2024 01:28 PM IST
सार

चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत भांदल के प्रियुंगल में आग लगने से तीन मकान जलकर राख हो गए। घटना सुबह 11:15 बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन
houses burnt due to fire in Priungal, loss worth lakhs
प्रियुंगल में आग से मकान जले। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत भांदल के प्रियुंगल में आग लगने से तीन मकान जलकर राख हो गए। घटना सुबह 11:15 बजे की बताई जा रही है। मकानों के जलने भीतर रखा सारा सामान, खाद्य सामग्री भी जल कर राख हो गई। मकान से उठने वाले धुएं को देखकर ग्रामीण पानी से भरे बर्तनों, मिट्टी, गीले कपड़ों से आग बुझाने के कार्य में जुट गए। लेकिन, आग देखते ही देखते और फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत सलूणी प्रशासन और अग्निशमन विभाग को इस बारे सूचित किया। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के जवान मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने के कार्य में जुट गए। उधर, उपमंडलाधिकारी नागरिक नवीन कुमार ने आग लगने की पुष्टि की है। बताया कि टीमे मौके पर रवाना हो चुकी हैं। राहत व बचाव कार्य जारी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed