{"_id":"5f9da6b999f2fc52d96eaad0","slug":"house-on-fire-in-madhana-chopal-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: चौपाल के मधाना में आग लगने से दो मंजिला मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: चौपाल के मधाना में आग लगने से दो मंजिला मकान राख
Sat, 31 Oct 2020 11:32 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नेरवा(रोहड़ू)
अमर उजाला नेटवर्क, नेरवा(रोहड़ू)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
दो मंजिला मकान जलकर राख
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिमला जिले के उपमंडल चौपाल की पंचायत मधाना में शनिवार शाम को अचानक आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह आग जोगिंदर नाम के व्यक्ति के घर में लगी। बताया जा रहा है कि जोगिंदर पुत्र अनंतराम व उसका भाई वीरेंद्र सिंह के घर में आग लग गई।
स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने के प्रयास किए लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। पूर्व प्रधान मोहनलाल आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई।
विज्ञापन