फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   house on fire at sarahan sirmour

मकान में आग, नकदी समेत हजारों का सामान राख

Tue, 22 May 2018 07:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सराहां (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, सराहां (सिरमौर) Updated Tue, 22 May 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
house on fire at sarahan sirmour

पच्छाद इलाके की डिलमन पंचायत के सनोग मजलोड़ी गांव के एक मकान में लगी आग से हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। उधर, स्थानीय प्रशासन ने घटना स्थल का दौरा करने के बाद प्रभावित परिवार को 20 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पच्छाद क्षेत्र की डिलमन पंचायत के सनोग मजलोडी गांव के रोशन लाल का मकान शॉर्ट सर्किट होने के कारण जलकर राख हो गया है। आग लगने से घर के अंदर रखी 50 हजार की नकदी व करीब 70 हजार का सामान जल गया।
विज्ञापन


मकान जलने की सूचना मिलने के बाद तहसीलदार गुरमीत नेगी ने हल्का पटवारी को मौके पर भेजकर मुआयना करवाया। इसके बाद हल्का पटवारी ने तहसीलदार पच्छाद को रिपोर्ट सौंपी है कि रोशन लाल का एक मकान था जिसके भीतर करीब 70 हजार का बिस्तर, बर्तन कपड़े व अन्य सामान समेत जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 50 हजार की नकदी भी मकान के भीतर जलकर राख हुई है। तहसीलदार पच्छाद गुरमीत नेगी ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने हल्के के पटवारी को मौके पर भेज दिया था। इसके बाद मकान मालिक को 20 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed