{"_id":"60b1fb019dbabf5fab34fb35","slug":"house-lifting-with-technique-of-jacks-in-nagwain-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और चल पड़ा राजेश का घर, 120 फीट दूरी पर होगा स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और चल पड़ा राजेश का घर, 120 फीट दूरी पर होगा स्थापित
Sat, 29 May 2021 01:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, नगवाईं (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, नगवाईं (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 29 May 2021 01:58 PM IST
सार
मकान को करीब 120 फीट दूर ले जाकर नई फाउंडेशन पर रखा जाएगा। जैक तकनीक के सहारे पहले मकान को करीब तीन फीट ऊंचा उठाया गया है। अब चैनल के माध्यम से इसे 120 फीट दूर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
नगवाईं में जैक की तकनीक की मदद से मकान की दिशा बदलते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घर को एक जगह से दूसरे स्थान पर बदलने का सपना अब सपना नहीं, बल्कि हकीकत बन गया हैं। अब नई आधुनिक तकनीक की मदद से आप अपने घर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा सकते हैं। नगवाईं क्षेत्र में इन दिनों एक घर को दूसरे स्थान पर बदला जाना लोगों में खूब चर्चा का केंद्र बना हुआ है। नगवाईं निवासी राजेश शर्मा अपने घर को एक स्थान से बदलकर करीब 120 फीट दूर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अपने मकान को जमीन से भी करीब तीन फीट ऊंचा किया है। मकान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदलने का कार्य करने वाले इंजीनियर हरमिंद्र का कहना है कि मकान को करीब 120 फीट दूर ले जाकर नई फाउंडेशन पर रखेंगे। उन्होंने बताया कि जैक तकनीक के सहारे पहले मकान को करीब तीन फीट ऊंचा उठाया गया है। अब चैनल के माध्यम से इसे 120 फीट दूर ले जा रहे हैं। अभी तक मकान को मूल स्थान से करीब छह फीट से ज्यादा ले जा गया है।
विज्ञापन
कुछ ही दिनों में वे इस मकान को दूसरे स्थान पर नई फाउंडेशन पर स्थापित कर देंगे। इस मकान को बदलने पर करीब साढ़े पांच लाख की मजदूरी पर खर्च होगा। मकान के मालिक ने बताया कि घर को एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदलने का उनका करीब आठ लाख रुपये तक खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि फोरलेन निर्माण के कारण उनका मकान ज्यादा डाउन हो गया था और सड़क के बिल्कुल पास हो गया था। इसी के चलते उन्होंने आधुनिक तकनीक के सहारे इस मकान को दूसरे स्थान पर बदलने के बारे में सोचा।
विज्ञापन