फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   house construction costlier saria cement price hike in himachal pradesh

महंगाई की मार: दो माह में प्रति क्विंटल 30 फीसदी तक बढ़ गए सरिया के दाम

Mon, 28 Mar 2022 02:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Mar 2022 02:40 PM IST
सार

पिछले दो महीने में सरिया के रेट ने करीब 2,000 रुपये की वृद्धि के साथ अपना रिकॉर्ड बनाया है। पिछले एक साल में करीब 2,400 से 2,500 रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

विज्ञापन
house construction costlier saria cement price hike in himachal pradesh
सरिया (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मकान बनाना बहुत महंगा हो गया है। यहां सरिया, सीमेंट, रेत-बजरी आदि के रेट एकाएक बढ़ गए हैं। दो महीने के भीतर सरिया के रेट प्रति क्विंटल 30 फीसदी तक बढ़ गए हैं। राजधानी शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में सरिया के दाम जीएसटी जोड़कर 8,600 से लेकर 8,800 रुपये तक पहुंच गए हैं। सीमेंट के रेट भी बढ़कर 465 रुपये प्रति बैग तक हो गए हैं। यही हाल प्रदेश के अन्य हिस्सों के हैं। दुर्गम क्षेत्रों तक तो सरिया बहुत ही महंगा पहुंच रहा है। स्क्वेयर पाइप का दाम 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच चुका है। 

विज्ञापन


पिछले दो महीने में सरिया के रेट ने करीब 2,000 रुपये की वृद्धि के साथ अपना रिकॉर्ड बनाया है। पिछले एक साल में करीब 2,400 से 2,500 रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। दो साल में सरिया करीब 3,500 से 3,800 रुपये बढ़ चुका है। सीमेंट के रेट की भी यही स्थिति है। दो साल पहले जहां सीमेंट 410 रुपये प्रति बैग के हिसाब से मिल रहा था, वह अब करीब 465 रुपये पहुंच चुका है। यानी यह 55 रुपये तक बढ़ चुका है। ये शिमला के रेट हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में यातायात की लागत के हिसाब से इसमें फर्क पड़ता है। बजरी का भी यही हाल है। शिमला में जो बजरी 28 रुपये प्रति वर्ग फुट तक मिलती थी, अब वह 35 रुपये तक पहुंच गई है। रेत भी महंगी हुई है। 
विज्ञापन


इसमें राज्य का नियंत्रण नहीं : धीमान 
हिमाचल सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आरडी धीमान ने बताया कि सरिया के रेट राष्ट्रीय स्तर पर बढ़े हैं। इसमें राज्य का नियंत्रण नहीं है। जहां तक सीमेंट की बात है तो तुलनात्मक प्रदेश में यह फिर भी कम बढ़ा है। इस संबंध में समय-समय पर हिमाचल प्रदेश की सीमेंट कंपनियों से बात की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला       सरिया              सीमेंट 
        (रुपये प्रति क्विंटल)    (रुपये प्रति बैग)
मंडी            8,400             450
कुल्लू          8,200             468
शिमला       8,800           450/520
हमीरपुर     7,600           415/420
धर्मशाला    8,200              435
चंबा         8,400               450
बिलासपुर  7,800/8,200    420/425
ऊना        7,500/7,800     422/425

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed