{"_id":"5eff31758ebc3e42fd1f6761","slug":"hotel-worker-hangs-from-the-noose-reason-for-suicide-written-in-suicide-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से झूल गया होटल का कर्मचारी, सुसाइड नोट में लिखी आत्महत्या की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से झूल गया होटल का कर्मचारी, सुसाइड नोट में लिखी आत्महत्या की वजह
Fri, 03 Jul 2020 06:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 Jul 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबाथू-धर्मपुर मार्ग पर होटल के कर्मचारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना अन्य कर्मचारियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें मृतक ने लिखा है कि डिप्रेशन में होने के कारण आत्महत्या की है। पुलिस के अनुसार होटल का कर्मचारी रूपक करमाकर, निवासी कोटा राजस्थान ने होटल के एक कमरे में पंखे की कुंडी से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
यह कुछ दिन पहले यहां आया था और इसे होटल में ही क्वारंटीन किया था। इसका क्वारंटीन समय पूरा हो चुका था। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में मृतक ने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार बताया और डिप्रेशन में होने के कारण आत्महत्या करना लिखा है। कमरे में दवाइयों के तीन-चार खाली रैपर मिले हैं जिससे पता चलता है कि मृतक ने आत्महत्या करने से पहले इन दवाइयों का सेवन किया होगा। एसपी सोलन अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन