फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hotel pack in shimla

शहर में होटल दूसरे दिन भी पैक, जाम ने किया परेशान

Sat, 16 Apr 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hotel pack in shimla
दोपहर दो बजे के बाद लिफ्ट से टॉलैंड और 103 टनल तक लगा रहा जाम
विज्ञापन

रिज मैदान और मालरोड पर उमड़ी सैलानियों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। वीकेंड पर लगातार दूसरे दिन भी शहर सैलानियों से सराबोर रहा। शहर के अधिकांश बड़े होटल पैक रहे। छोटे होटलों में भी 80 से 90 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। मशोबरा, कुफरी, फागू और नारकंडा के होटलों में सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। दोपहर बाद रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों का सैलाब उमड़ आया।
सैलानियों की आमद बढ़ने से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या पेश आई। शनिवार को दोपहर दो बजे के बाद लिफ्ट से टॉलैंड और दूसरी ओर 103 टनल तक वाहनों की लंबी कतार लग गईं। शुक्रवार रात शहर के होटलों में कमरे न मिलने के कारण पंजाब और हरियाणा के कुछ टूरिस्ट वापस लौट गए। शनिवार को सैलानियों की भारी आमद के बाद सुबह 11 बजे ही लिफ्ट कार पार्किंग पैक हो गई। इसके बाद सैलानियों ने पार्किंग के एंट्री प्वाइंट पर कतार में गाड़ियां लगा दीं जिस कारण जाम की समस्या पेश आई।
विज्ञापन

नगर निगम की मैट्रोपोल और पर्यटन विकास निगम की ट्रिपल एच पार्किंग भी पैक हो गई। पर्यटन निगम की लिफ्ट के बाहर टिकट काउंटर से लगी कतारें सड़क तक पहुंच गई। शनिवार को भारी संख्या में सैलानियों ने कुफरी और नारकंडा का भी रुख किया। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन शिमला के महासचिव मनु सूद ने बताया कि वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। शुक्रवार और शनिवार को शहर के अधिकतर होटल पैक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में शिमला पहुंचे
12 हजार वाहन : एसपी
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका भुटुंगरु ने कहा कि वीकेंड पर दो दिन के भीतर करीब 12 हजार पर्यटक वाहन शिमला पहुंचे हैं। शहर में टारिंग का काम भी चल रहा है। इस कारण भी छोटा शिमला सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed