{"_id":"610652f08ebc3e090f5a625e","slug":"horrific-accident-in-lahaul-car-fell-into-a-gorge-deep-patwari-dies-nephew-seriously-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल-स्पीति: 500 मीटर नीचे खाई में लुढ़की कार, पटवारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल-स्पीति: 500 मीटर नीचे खाई में लुढ़की कार, पटवारी की मौत
Sun, 01 Aug 2021 06:11 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 01 Aug 2021 06:11 PM IST
सार
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह कार केलांग से सिस्सू की तरफ जा रही थी। इस दौरान जैसे ही यह कार सिस्सू के पास नाले में पहुंची तो अचानक 500 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला लाहौल-स्पीति में रविवार सुबह सिस्सू के पास एक कार गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में पटवारी की मौत हो गई है। पटवारी सिस्सू में तैनात था। वह सुबह के समय कार में सिस्सू की तरफ जा रहा था। इस बीच हादसे का शिकार हो गया। हादसे में एक अन्य युवक घायल हुआ है। उसका केलांग अस्पताल में उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह कार केलांग से सिस्सू की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान जैसे ही यह कार सिस्सू के पास नाले में पहुंची तो अचानक 500 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गई। इससे टशी निवासी सगनम, जिला लाहौल-स्पीति की मौत हो गई। उरज्ञान निवासी सगनम, जिला लाहौल-स्पीति गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही लाहौल-स्पीति पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया है। हादसे के बाद मृतक के परिजन गहरे सदमे में है।
विज्ञापन
उधर, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में घायल हुए युवक का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन