फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hornets attack during funeral procession in Mandi Himachal Pradesh

शवयात्रा के दौरान हुआ कुछ ऐसा, सभी लाश को छोड़कर हुए फरार

Mon, 24 Apr 2017 03:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लडभड़ोल (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, लडभड़ोल (मंडी) Updated Mon, 24 Apr 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
Hornets attack during funeral procession in Mandi Himachal Pradesh

हिमाचल के मंडी जिले के लडभड़ोल गांव में शवयात्रा के दौरान रंगड़ों ने हमला कर एक दर्जन लोगों को घायल कर दिया। जिससे शवयात्रा में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए शव को मौके पर ही छोड़ कर वहां से फरार हो गए। मामले में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को 108 एंबुलेंस की मदद से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लडभड़ोल में उपचार के लिए पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


जहां पर मौजूद डॉ. शिवाली बरवाल व स्टाफ नर्स रेखा देवी ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। डॉ. शिवाली बरवाल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि अन्य कई लोगों का उपचार मौके पर ही निजी क्लीनिकों पर किया। जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय लडभड़ोल के स्थानीय गांव भड़ोल में रविवार सुबह एक महिला का देहांत हो गया जो पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थी।

विज्ञापन

अचानक रंगड़ों ने बोला हमला

Hornets attack during funeral procession in Mandi Himachal Pradesh

सुबह करीब 11 बजे जब लोग शव को लेकर श्मशानघाट जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में अचानक रंगड़ों ने लोगों पर हमला कर दिया। जिससे शवयात्रा में भगदड़ मच गई। लोग शव वहीं छोड़कर जाने बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।  रंगड़ों का हमला थमने पर लोगों ने पुरानी बोरियां व घास जला कर धुआं करके रंगड़ों को भगाया। 

इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। रंगड़ों के हमले में कार्तिक उपाध्याय, संजीव उपाध्याय महेंद्र भारद्वाज, सहित चंदन हिमाचली, पियूष, पार्थ, विजय कांत शर्मा, अंकू  सहित कई लोग घायल हो गए हैं। लडभड़ोल पंचायत के पूर्व उपप्रधान हरनाम सिंह ने बताया कि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed