फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Homestay operators will have to take business connections

Shimla News: होमस्टे संचालकों को लेने होंगे व्यावसायिक कनेक्शन

Fri, 19 Jul 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Homestay operators will have to take business connections
बिजली-पानी के सस्ते कनेक्शन की सुविधा होगी बंद
विज्ञापन

817 होम स्टे पंजीकृत हैं जिले में
डीपीडीसी की बैठक में मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने दी जानकारी
22 जुलाई को उपसमिति की बैठक में प्रस्तावों पर होगा फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। होम स्टे संचालकों को अब बिजली और पानी के व्यावसायिक कनेक्शन लेने होंगे। यह बात पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बचत भवन में जिला नियोजन विकास एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम प्रगति एवं समीक्षा बैठक में कही।

उन्होंने कहा कि उपसमिति की बैठक 22 जुलाई को प्रस्तावित है। इसमें विभिन्न प्रस्तावों पर फैसले लिए जाएंगे। जिले में करीब 817 होम स्टे पंजीकृत हैं। इनमें पानी और बिजली की घरेलू दरें पर बिल आते हैं लेकिन आने वाले दिनों में होम स्टे संचालकों को बिजली-पानी के लिए व्यावसायिक कनेक्शन लेना होगा।बैठक में 2024-25 की पहली तिमाही के लिए बजट को मंजूरी दी। इसमें राज्य विकास योजना और विकेंद्रीकरण योजना के तहत 3.98 करोड़, पिछड़ा क्षेत्र उपयोजना में 3. 83 करोड़, सीएम ग्राम पथ योजना में 31. 77 लाख और विकास में जन सहयोग के अधीन 1.88 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली त्रैमासिक बैठक में डीपीडीसी एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम का विस्तृत तौर पर एजेंडा बनाया जाएगा। इसके अलावा मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने निर्देश दिए कि सेब सीजन के चलते गांवों के संपर्क मार्गों की स्थिति में सुधार लाएं। उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में 7वें वित्त आयोग अध्यक्ष नंदलाल विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक में गैर सरकारी सदस्य केसरी चैहान, भूपेंद्र धाल्टा, चुन्नी लाल और भूपेंद्र कौशल ने संबंधित क्षेत्रों के मुद्दे और जन शिकायतें सामने रखी।
विज्ञापन



बैठक में नहीं आए अधिकारियों को जारी होंगे नोटिस
बैठक में 2022-23 और 2023-24 के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में कई विभागों के उच्च अधिकारी अनुपस्थित रहे। मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करके कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसकी सूची मुख्यमंत्री के समक्ष भी प्रस्तुत की जाएगी। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि बैठक से नदारद रहे अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टौर के पौधों का किया जाए पौधरोपण
बैठक में मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने वन विभाग को निर्देश दिए है कि टौर के पौधों की नर्सरी तैयार की जाए और इसके लिए स्थान चयनित करके पौधारोपण करें। कहा कि सक्षम फेडरेशन टौर के पत्तों से पत्तल बनाने का कार्य कर रही है जोकि सराहनीय है। इसी तर्ज पर अन्य स्वयं सहायता समूह भी आगे तभी आएंगे जब उन्हें टौर के पत्ते आसानी से मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article