फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Home ministry order for National Disaster Response Force Battalion in Himachal Pradesh

हिमाचल में एनडीआरएफ बटालियन तैनाती के गृह मंत्रालय ने दिए आदेश

Mon, 27 May 2019 11:54 AM IST
अरविन्द ठाकुर एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 May 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
Home ministry order for National Disaster Response Force Battalion in Himachal Pradesh
एनडीआरएफ - फोटो : फाइल फोटो

केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाने वाले हिमाचल प्रदेश के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की एक बटालियन की तैनाती के आदेश दिए हैं। आपदा की स्थिति में तत्काल राहत अभियान चलाने वाली एनडीआरएफ की इस बटालियन में आईटीबीपी के जवान तैनात होंगे।

विज्ञापन


हिमाचल में प्राकृतिक आपदा आने पर पड़ोसी राज्यों पंजाब से बटालियन आती है। यहां की भौगोलिक स्थिति से पार पाना इतना आसान नहीं होता है। इसलिए सूबे के लिए एनडीआरएफ बटालियन की पिछले लंबे समय से प्रदेश सरकार केंद्र से मांग कर रही थी। हिमाचल के अलावा जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी बटालियनें तैनात होंगी।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि म्यांमार सीमा की सुरक्षा करने वाली असम राइफल्स से जम्मू कश्मीर, हिमाचल व उत्तराखंड के लिए इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए तैनात बटालियन में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान शामिल होंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, नई एनडीआरएफ बटालियनों के संचालन के लिए जमीन अधिग्रहित करने का काम शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2018 में दी थी मोदी सरकार ने मंजूरी
चार नई एनडीआरएफ बटालियनों के गठन की मंजूरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले साल अगस्त में दी थी। इन बटालियनों के गठन पर करीब 637 करोड़ रुपये खर्च होंगे।


12 से 16 हो जाएंगी बटालियने
देश में अभी एनडीआरएफ की 12 बटालियन काम कर रही हैं। एक बटालियन में 1000 जवान और अधिकारी होते हैं, जिन्हें विभिन्न केंद्रीय सुरक्षा बलों से डेपुटेशन पर एनडीआरएफ में भेजा जाता है। इन जवानों के वेतन आदि की जिम्मेदारी केंद्रीय सुरक्षा बल की ही होती है। चार बटालियन और जुड़ने के बाद इनकी संख्या 16 हो जाएगी। 

यहां पर पहले से तैनात है एनडीआरएफ
एनसीआर (गाजियाबाद), उत्तर प्रदेश, असम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed