फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   home guard jawan beaten up a girl in naina devi temple

मंदिर परिसर में होमगार्ड जवान ने बेरहमी से कर डाली बच्ची की पिटाई

Fri, 07 Jun 2019 06:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री नयना देवी (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री नयना देवी (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 07 Jun 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
home guard jawan beaten up a girl in naina devi temple
सांकेतिक तस्वीर

श्री नयना देवी मंदिर परिसर में एक बच्ची की बेरहमी से पिटाई करने वाले होमगार्ड जवान को विभाग ने कॉल ऑफ कर दिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कोटकहलूर में मामला भी दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा होमगार्ड के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कुमारी सूरज उर्फ पिंकी पुत्री पप्पू निवासी जिला बदायूं (यूपी) की रहने वाली है।  लड़की के पिता श्री नयना देवी में नमकीन बेचता है। वीरवार शाम यह बच्ची अन्य बच्चों के साथ श्रद्धालुओं से पैसे मांगने लगी। इसी दौरान होमगार्ड देवेंद्र कुमार ने बच्ची की बेरहमी से पिटाई कर डाली। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना कोट कहलूर में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी श्री नयना देवी संजय शर्मा ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई अमल में ला रही है। बच्ची का मेडिकल करवा लिया गया है। इधर, मंदिर अधिकारी दुर्गा दास यादव ने बताया कि मंदिर परिसर की ओर से उसे पहले ही हटा दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होमगार्ड कमांडर एसके कौंडल ने बताया कि उक्त जवान को कॉल ऑफ कर दिया गया है। मामले की जांच बैठाई गई है। तीन दिन में रिपोर्ट आ जाएगी, जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed