{"_id":"5b77c4dc42c792465d1d1f0f","slug":"homage-to-atal-bihari-vajpayee-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर अटल की कविताओं से पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर अटल की कविताओं से पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि
अरविंद ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी को सोशल मीडिया पर उन्हीं की कविताओं से श्रद्धांजलि दी गई। किसी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ऐसा नेता दोबारा नहीं हो सकता तो किसी ने पूर्व पीएम को महान शख्सियत बताया। फेसबुक और व्हाट्सऐप पर अटल की डिस्पले पिक्चर रखकर भी उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। संसार राणा, सुशील, प्रतीक, मुनीष ने वाजपेयी की कविताओं का व्हाट्सऐप स्टेटस पर डाला।
विज्ञापन
वाजपेयी की कविता काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूं गीत नया गाता हूं... सबसे ज्यादा शेयर हुई। फेसबुक पर भी अटल बिहारी को श्रद्धांजलि देने का ट्रेंड छाया रहा। अरुण पंडित ने फेसबुक पेज पर लिखा, अटल जैसा नेता दोबारा नहीं हो सकता। राज छाजटा ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी जैसी महान शख्सियत सदियों में जन्म लेती है।
विज्ञापन
पूर्व डीजीपी ने प्रतिमा बनाने की मांग उठाई
प्रदेश के पूर्व डीजीपी ईश्वर देव भंडारी ने अपने फेसबुक पेज पर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, शिमला के रिज मैदान पर उनके जीवन के आकार की प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए।
विज्ञापन
पेशे से डॉक्टर अर्जुन मल्होत्रा ने फेसबुक पेज पर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अटल जी सर्व शिक्षा अभियान के विज्ञापन में लाहौल स्पीति और कुल्लू के बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। वाजपेयी दो स्कूली बच्चियों को अपनी बांहों में लेकर कह रहे हैं...
सवेरा हो गया है
चिड़ियां घोंसलों से निकल रही है
स्कूल की घंटी बज गई है
बच्चे सब स्कूल जा रहे हैं
हम भी तैयार हैं
स्कूल चले हम
मिलकर स्कूल चलें हम
हमीरपुर के रहने वाले अनु ठाकुर ने अपने अपने फेसबुक पेज पर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए कुछ लाइनें लिखी हैं...
मौत खड़ी थी सर पर
इसी इंतजार में थी
ना झुकेगा ध्वज मेरा
15 अगस्त के मौके पर
तू ठहर इंतजार कर
लहराने दे बुलंद इसे
मैं एक दिन और लड़ूंगा
मौत तेरे से
मंजूर नही है कभी मुझे
झुके तिरंगा स्वतंत्रता के मौके पे