{"_id":"5c85fc7cbdec22144e5c1f4f","slug":"hoardings-of-govt-s-achievements-removing-as-soon-as-the-code-of-conduct-is-implemented","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता लागू होते ही उतरने लगे उपलब्धियों के होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता लागू होते ही उतरने लगे उपलब्धियों के होर्डिंग
Mon, 11 Mar 2019 11:43 AM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने प्रदेश में केंद्र और हिमाचल सरकार की उपलब्धियों के होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए हैं। जो होर्डिंग ऊंचाई पर लगाए गए हैं, उन्हें फिलहाल ढकने को कहा गया है। हिमाचल के बस अड्डों, सार्वजनिक स्थानों, पर्यटन स्थलों में केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के होर्डिंग लगे हैं।
विज्ञापन
हिमाचल के 54 शहरों व 3224 पंचायतों में केंद्र और जयराम सरकार की उपलब्धियों के होर्डिंग लगे हैं। इनमें स्वास्थ्य में सहभागिता योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण योजना, मुख्यमंत्री राज्य स्वास्थ्य देखभाल योजना, निशुल्क दवा नीति, मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना के तहत नव आगंतुक किट, महिला
विज्ञापन
सशक्त योजना, बेटी अनमोल योजना, बेरोजगारों को रोजगार आदि के होर्डिंग हैं। इन होर्डिंग में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो है, वहीं जयराम सरकार की उपलब्धियों का भी गुणगान कि या गया है।
विज्ञापन
रैली और होर्डिंग के लिए चुनाव आयोग से लेनी होगी अनुमति
चुनाव आचार संहिता के चलते प्रदेश में अब रैली और होर्डिंग लगाने के लिए पार्टी नेताओं को चुनाव आयोग से अनुमति लेनी होगी। बिना शुल्क के हिमाचल में कोई भी होर्डिंग नहीं लगेगा।