फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HMPV: Influenza and severe acute respiratory patients will be monitored in Himachal

HMPV: हिमाचल में इन्फ्लूएंजा, गंभीर तीव्र श्वसन के संबंधित रोगियों की होगी निगरानी

Tue, 07 Jan 2025 09:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Jan 2025 09:27 PM IST
सार

 स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रशासन को इन्फ्लूएंजा और गंभीर तीव्र श्वसन के संबंधित रोगियों की निगरानी रखने को कहा है।

विज्ञापन
HMPV: Influenza and severe acute respiratory patients will be monitored in Himachal
एचएमपीवी वायरस (सांकेतिक।) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

देश में हयूमन मेटान्यूमो वायरस (एचएमपीवी) के मामले सामने आने के बाद प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रशासन को इन्फ्लूएंजा और गंभीर तीव्र श्वसन के संबंधित रोगियों की निगरानी रखने को कहा है। बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में ऐसे रोगियों के लिए अलग से वार्ड की व्यवस्था करने को कहा गया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि यह एक सामान्य वायरस है, जिससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। इस वायरस से इंफेक्शन भारत में पहले भी होते रहे हैं।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव एम सुधा की अध्यक्षता में सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों, सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और सभी चिकित्सा अधीक्षकों के साथ वर्चुअल बैठक की। स्वास्थ्य सचिव ने इन्फ्लूएंजा और गंभीर तीव्र श्वसन के संबंधित रोगियों पर नजर रखने को कहा है। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में सभी राज्यों व केंद्र शासित राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि यह एक सामान्य वायरस है, जो ज्यादातर बच्चों, वयस्कों और कमजोर प्रतिरक्षा क्षमता वाले लोगों में फैलता है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि यह एक सामान्य वायरस है जिससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। इसके मुख्य लक्षण खांसी, बुखार, नाक बंद होना, गंभीर मामलों में सांस का फूलना इत्यादि है। इससे ब्रोंकाइटिस और निमोनिया भी हो सकता है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में खांसने, छींकने व हाथ मिलाने आदि से फैलता हैं। उपरोक्त लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed