फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hitesh Azad will make guinness world record in Chess

650 खिलाड़ियों के साथ शतरंज खेल कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे हितेश आजाद

Sun, 06 Jan 2019 10:18 AM IST
अभिषेक निगम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अभिषेक निगम Updated Sun, 06 Jan 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Hitesh Azad will make guinness world record in Chess

शह और मात के खेल में एक नया प्रयोग कर हितेश आजाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाने की तैयारी में हैं। इस नई पहल के तहत प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक हितेश आजाद एक साथ 650 खिलाड़ियों के साथ शतरंज खेलेंगे। वर्तमान में ईरान के खिलाड़ी के नाम एक साथ 604 लोगों के साथ खेलने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

विज्ञापन


हितेश आजाद अगर इस खेल को सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं तो प्रदेश के नाम नया कीर्तिमान जुड़ जाएगा। संयुक्त निदेशक इस आयोजन को शिक्षा विभाग के तत्वावधान में करवाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। इस संबंध में प्रदेश सरकार को आयोजन की मंजूरी देने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


देश में पहली बार आयोजित होने जा रहे इस मेगा चैस इवेंट में 650 शिक्षकों, गैर शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ हितेश शतरंज खेलेंगे। ईरान के ग्रेंड मास्टर एहसान गहम माघमी ने साल 2011 में 604 खिलाड़ियों के साथ 25 घंटे तक शतरंज खेल कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना दर्ज करवाया है। अब इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए संयुक्त निदेशक हितेश आजाद ने योजना तैयार की है। संयुक्त निदेशक ने बताया कि प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से शतरंज को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में इस तरह का आयोजन होने से विद्यार्थियों में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ेगी और देश का नाम भी रोशन होगा। उन्होंने बताया कि गुजरात सरकार ने साल 2009 और तमिलनाडु ने साल 2012 में शतरंज को अनिवार्य विषय के तौर पर स्कूलों में शुरू किया है। उन्होंने कहा कि शतरंज खेलने से बौद्धिक क्षमता बढ़ती है। उन्होंने बताया कि सरकार से मंजूरी मांगी गई है। मंजूरी मिलते ही अप्रैल-मई में आयोजन करवाया जाएगा।

100 छात्रों के साथ खेल चुके हैं आजाद
शिमला। हितेश आजाद अगस्त महीने में राजधानी शिमला के लालपानी स्कूल में सौ विद्यार्थियों के साथ शतरंज खेल चुके हैं। आठ घंटे तक चली इस प्रतियोगिता में संयुक्त निदेशक को दो विद्यार्थियों ने मात दी थी, जबकि दो ने ड्रा खेला। संयुक्त निदेशक को इसी प्रतियोगिता से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की प्रेरणा मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed