फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Historical Minjar fair from July 25, this time only rituals will be performed

ऐतिहासिक मिंजर मेला 25 जुलाई से, इस बार रस्में ही निभाई जाएंगी

Mon, 05 Jul 2021 09:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Jul 2021 09:40 PM IST
सार

मेले के आयोजन को लेकर सोमवार को उपायुक्त चंबा डीसी राणा की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि कोरोना को लेकर सरकार की ओर से जारी एसओपी के अनुसार 25 जुलाई को मेले के आगाज पर रस्में ही निभाई जाएंगी। 

विज्ञापन
Historical Minjar fair from July 25, this time only rituals will be performed
मिंजर मेला को लेकर बैठक आयोजित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा का ऐतिहासिक मिंजर मेला 25 जुलाई से शुरू होगा। कोरोना के चलते मेले के शुभारंभ पर इस बार रस्में ही निभाई जाएंगी। एक जुलाई को मेले का समापन होगा। मेले के शुभारंभ से प्रतिदिन शाम को पारंपरिक कुंजड़ी मल्हार का गायन होगा। इसका केबल नेटवर्क और सोशल मीडिया के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा। चंबा के चौगान में प्रवेश पर रोक रहेगी। 

विज्ञापन


मेले के आयोजन को लेकर सोमवार को उपायुक्त चंबा डीसी राणा की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि कोरोना को लेकर सरकार की ओर से जारी एसओपी के अनुसार 25 जुलाई को मेले के आगाज पर रस्में ही निभाई जाएंगी। एक अगस्त को मेले का समापन होगा। जिला पुलिस कोविड मानक संचालन प्रक्रिया और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। उपायुक्त ने मेले के शुभारंभ और समापन कार्यक्रम में स्थानीय परंपरा के अनुरूप नगर परिषद चंबा को बैठक कर रूपरेखा तय करने के लिए कहा।
विज्ञापन


जिले की समृद्ध कला-संस्कृति और गौरवशाली इतिहास से संबंधित विषय पर भूरी सिंह संग्रहालय में प्रदर्शनी लगाने और ऑनलाइन परिचर्चा के निर्देश दिए। मिंजर मेले के आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों से सुझाव भी मांगे हैं। सुझाव dc-cha-hp@nic.in पर भेजे जा सकते हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि मिंजर मेले की शोभायात्रा में शामिल होने वाले देवी-देवताओं के लिए नगर परिषद आकर्षक कशीदाकारी व व्हाइट मेटल से सुसज्जित पालकियों की व्यवस्था करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा में पारंपरिक परिधानों और वाद्ययंत्रों के साथ जिले के प्रसिद्ध वजंतरियों को शामिल करने का निर्णय लिया गया। लोक वाद्य यंत्रों से मधुर देव धुन व राग प्रस्तुति पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देने की भी बात कही। कोविड प्रोटोकाल के तहत शोभायात्रा में स्थानीय पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर शामिल होने वाले लोगों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। मेले में प्रयोजन को भी शामिल किया जाएगा। बैठक में कार्यवाही का संचालन सहायक आयुक्त राम प्रसाद शर्मा ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed