फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HIMUDA released four per cent interim relief and dearness allowance to its employees

हिमुडा के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता व अंतरिम राहत जारी, बीओडी की बैठक में फैसला

Wed, 10 Oct 2018 06:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 10 Oct 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
HIMUDA released four per cent interim relief and dearness allowance to its employees

प्रदेश सरकार ने हिमुडा कर्मचारियों को पहली जुलाई 2018 से चार प्रतिशत अतिरिक्त अंतरिम राहत और राज्य सरकार के कर्मचारियों के समान अतिरिक्त महंगाई भत्ते की किश्त जारी कर दी है। हिमुडा के करीब 750 कर्मचारियों को इसका फायदा होगा। बुधवार को शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बीओडी की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।

विज्ञापन


इसके साथ ही हिमुडा में विभिन्न श्रेणियों के 33 पदों को भरने का भी निर्णय लिया गया। चौधरी ने कहा कि हिमुडा ने 2010-11 के दौरान एक विज्ञापन के माध्यम से राज्य के विभिन्न भागों में आवासीय कालोनियां विकसित करने के लिए लोगों से फ्लैट अथवा प्लॉट के लिए प्रति व्यक्ति से 5000 रुपये सिक्योरिटी ली थी।
विज्ञापन


अब इस राशि को 5 फीसदी वार्षिक ब्याज सहित वापस किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह राशि उन्हीं लोगों को वापिस की जाएगी जहां फ्लैट और प्लॉट की उपलब्धता नहीं होगी। इसके अलावा इन आवेदकों को संबंधित क्षेत्रों में विकसित की जा रही कालोनियों में 25 प्रतिशत आवासों को आरक्षित रखने का भी निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेन्नसी अवधि शुल्क 25 से घटाकर 10 फीसदी किया

HIMUDA released four per cent interim relief and dearness allowance to its employees

उन्होंने कहा कि शिमला जिले के सरस्वती नगर में 12.42 करोड़ रुपये की लागत से आठ लेन के 400 मीटर सिंथेटिक ट्रेक का निर्माण किया जाएगा। सरकार मंडी शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी को घर योजना के अंतर्गत गरीब लोगों के लिए आवासों का निर्माण करेगी और इसके लिए हिमुडा को 8.61 करोड़ की राशि जारी कर दी गई है।

फ्लावरडेल, छबरोगटी, जाठिया देवी, त्रिलोकपुर, जाजरा नाहन, सेक्टर- 5 परवाणू, मंधाला, भटोली खुर्द, धर्मपुर, सिद्धपुर, हमीरपुर, रजवाड़ी में स्वयं पोषित योजना को जारी रखा जाएगा और इस पर 4335 लाख रुपये का व्यय प्रस्तावित है। बैठक में अफसरों ने बताया कि नगरोटा, धर्मशाला, देहरा, छेतन, ऊना तथा बनगढ़ में भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा जिसके लिए 2156 लाख रुपये का व्यय प्रस्तावित है। 

टेन्नसी अवधि के दौरान हस्तांतरण शुल्क को मौजूदा 25 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत करने पर भी बैठक में सहमति प्रदान की गई। इसी प्रकार वाणिज्यिक संपत्तियों के हस्तांतरण पर 20 प्रतिशत शुल्क को घटाकर 10 प्रतिशत करने को बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की गई।

बैठक की कार्यवाही का संचालन हिमुडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव उमेश कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने हिमुडा की भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। प्रधान सचिव नगर नियोजन व आवास प्रबोध सक्सेना समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed