हिमाचल के 15 शहरों में ले सकेंगे घर, 700 फ्लैट तैयार, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के 15 शहरों में हिमुडा 700 सस्ते घर देने जा रहा है। अधिकांश फ्लैट बनकर तैयार हैं, कुछ का निर्माण चल रहा है। इसके लिए 15 जनवरी तक आवेदन मांगे हैं। 29 और 30 जनवरी को शिमला में इसका ड्रा निकाला जाएगा। डिमांड ऑफ सर्वे के तहत पहले ही आवेदन करने वालों के लिए 25 फीसदी आरक्षित रखे गए हैं।
हिमुडा ने सोलन के शील, बद्दी, परवाणू, मंडी के राजवरी, पांवटा साहिब, धर्मपुर, पालमपुर के बिंद्रावन, कसुम्पटी के छबरोटी, शिमला के फ्लावरडेल, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी संजौली, हमीरपुर और कुल्लू के शाहीनाला में फ्लैट तैयार किए हैं।
इसके लिए कार्यालय और ऑनलाइन 500 रुपये शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। यह धनराशि वापस नहीं होगी। वर्ष 2010 में डिमांड ऑफ सर्वे के तहत जिन लोगों ने हिमुडा के पास पहले आवेदन किए हैं, अगर उनका ड्रॉ निकलता है तो उन्हें प्लॉट की कुल कीमत का 10 फीसदी हिस्सा ड्रा निकलते वक्त देना होगा।
इस 10 फीसदी राशि में आवेदन की जमा 5000 रुपये की सिक्योरिटी को समायोजित किया जाएगा। हिमुडा के सीईओ उमेश कुमार शर्मा ने कहा कि हिमुडा के पास एक से तीन बीएचके तक फ्लैट हैं।