{"_id":"6149f864e39d6c69ae2e64e6","slug":"himfed-will-buy-apples-from-gardeners-till-october-30-so-far-19-411-metric-tonnes-have-been-procured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागवानों से 30 अक्तूबर तक सेब खरीदेगा हिमफैड, अब तक 19 411 मीट्रिक टन की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागवानों से 30 अक्तूबर तक सेब खरीदेगा हिमफैड, अब तक 19 411 मीट्रिक टन की खरीद
Tue, 21 Sep 2021 08:51 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 Sep 2021 08:51 PM IST
सार
हिमफैड ने मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) में सेब खरीद के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब तक 19, 411 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। सेब सीजन में अभी 40 का समय दिन शेष है। पिछले साल इस अवधि में 6594 मैट्रिक टन सेब खरीदा गया था।
विज्ञापन
हिमफैड अध्यक्ष गणेश दत्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता फेडरेशन(हिमफैड) अध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा कि हिमफैड ने मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) में सेब खरीद के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अब तक 19, 411 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। सेब सीजन में अभी 40 का समय दिन शेष है। पिछले साल इस अवधि में 6594 मैट्रिक टन सेब खरीदा गया था। पिछले साल 1,88,387 बैग खरीदे गए थे जबकि इस साल 5,54,611 बैग की खरीद हो चुकी है। 30 अक्तूबर तक सेब खरीद जारी रहेगी।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने कहा कि एकत्रीकरण केंद्रों में नियमित तौर पर सेब की गुणवत्ता वजन और किसी भी स्थान से शिकायत आने पर कार्रवाई कर रहे हैं। कुछ एकत्रीकरण केन्द्रों से ‘कम वजन’ और ‘ज्यादा पके’ सेब लाने की सूचना मिल रही है। एकत्रीकरण प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय-2 पर बोरियों का वजन तोल कर और गुणवत्ता जांचें।
विज्ञापन