{"_id":"62389e137feaac6972437d0a","slug":"himcare-card-registration-in-himachal-now-throughout-the-year-government-issued-notification","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने जारी की अधिसूचना: हिमाचल में अब सालभर हिमकेयर कार्ड का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने जारी की अधिसूचना: हिमाचल में अब सालभर हिमकेयर कार्ड का पंजीकरण
Mon, 21 Mar 2022 09:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:21 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में इसकी घोषणा की थी। हिमाचल में 2 लाख 40 हजार लोगों ने हिमकेयर कार्ड बनाए हैं। इन लोगों को उपचार के लिए 218 करोड़ रुपये की निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की है।
विज्ञापन
हिमकेयर कार्ड(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमकेयर कार्ड का पंजीकरण अब पूरे साल होगा। अभी इसकी अवधि जनवरी से मार्च तीन महीने थी। हिमाचल प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। एक अप्रैल से इस व्यवस्था को लागू माना जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में इसकी घोषणा की थी। हिमाचल में 2 लाख 40 हजार लोगों ने हिमकेयर कार्ड बनाए हैं। इन लोगों को उपचार के लिए 218 करोड़ रुपये की निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की है। हिमकेयर योजना में लोगों को हर साल अपने कार्ड रिन्यू कराने पड़ते थे, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में इसकी अवधि भी तीन साल करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के रूप में प्रदेश सरकार ने हिमाचल में 1 जनवरी, 2019 से मुख्यमंत्री हिमाचल हेल्थ केयर योजना - हिमकेयर आरंभ की थी। यह इसलिए कि केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना में हिमाचल के कई लोग इस सुविधा से छूट रहे थे। ऐसे में इस योजना को शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि हिमाचल में अब पूरे वर्ष हिमकेयर कार्ड का पंजीकरण होगा। इस बारे आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन