{"_id":"59799df24f1c1bdb558b457d","slug":"himcahal-excise-department-charge-hand-over-to-acs-tarun-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट बैठक में आबकारी मंत्री से हुई तनातनी तो पद से हटाया अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट बैठक में आबकारी मंत्री से हुई तनातनी तो पद से हटाया अफसर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 27 Jul 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) ओंकार चंद शर्मा से आबकारी एवं कराधान विभाग का कार्यभार लेकर एसीएस तरुण कपूर को दे दिया है। आबकारी मंत्री प्रकाश चौधरी से एसीएस ओंकार चंद के साथ चल रही तनातनी के चलते उनसे विभागीय प्रभार हटाया गया है।
विज्ञापन
पिछली कैबिनेट बैठक में आबकारी के एक मुद्दे को लेकर मंत्री और एसीएस में नोकझोंक की बात सामने आई थी। लंबी छुट्टी के बाद लौटे अनिल कुमार खाची को एसीएस लोक निर्माण विभाग और सहकारिता विभाग का जिम्मा दिया गया है। लंबे समय से वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागीय फेरबदल की संभावना जताई दी रही थी।
विज्ञापन
एसीएस नरेंद्र चौहान के वीआरएस लेने के बाद से उनके विभागों का एसीएस तरुण कपूर और तरुण श्रीधर के पास अतिरिक्त कार्यभार था। मुख्य सचिव वीसी फारका ने प्रशासनिक फेरबदल के आदेश जारी किए हैं। खाची के लौटने के साथ उन्हें लोकनिर्माण और सहकारिता का प्रभार सौंप दिया, यह दोनों विभाग कपूर और श्रीधर के पास थे।
विज्ञापन
उधर, 17 जुलाई को र्हुई कैबिनेट बैठक में आबकारी मंत्री और एसीएस ओंकार चंद शर्मा के बीच कहासुनी के बाद आबकारी विभाग का प्रभार किसी अन्य एसीएस को दिए जाने की चर्चा तेज थी। इसके अलावा प्रधान सचिव अनुराधा ठाकुर से सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण विभाग का प्रभार लेकर प्रधान सचिव आरडी धीमान को सौंपा गया है।