{"_id":"59396adb4f1c1b801c9ca135","slug":"himcahal-51-hpas-and-3-ias-officers-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 51 HAS 3 IAS अफसरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 51 HAS 3 IAS अफसरों के तबादले
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश में भारी प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। हिमाचल सरकार ने 21 एसडीएम समेत 51 एचएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। 3 आईएएस अफसरों को भी बदला गया है। बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, पशुपालन मंत्री अनिल शर्मा आदि के निर्वाचन हलकों के एसडीएम बदले हैं। नेता प्रतिपक्ष प्रेम कु मार धूमल के चुनाव क्षेत्र में भी एसडीएम को बदला गया है।
विज्ञापन
आईएएस अफसरों में राखिल काहलों को हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम जयपुर, हरिकेश मीना को विशेष सचिव लोक निर्माण और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य और देबश्वेता बनिक को एसडीएम सुंदरनगर के पद पर तैनाती दी गई है। एचएएस अफसरों में अश्वनी कुमार चौधरी को एडीसी मंडी के पद पर बदला गया है।
विज्ञापन
वे राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर के निदेशक का कार्यभार भी देखेंगे। यशपाल शर्मा को अतिरिक्त निदेशक खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के पद पर बदला गया है।
विज्ञापन
अश्वनी राज शाह सहायक बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा, विवेक चंदेल को कार्यकारी निदेशक एचआरटीसी शिमला, राजेश कुमार को डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के रजिस्ट्रार, बलबीर ठाकुर को एडीएम चंबा, प्रभात चंद को हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर के सचिव और सुखदेव सिंह को एडीएम ऊना के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
सुखदेव सिंह को डीसी आरएंडआर तलवाड़ा और एलएओ ब्यास डैम तलवाड़ा का कार्यभार भी दिया गया है। मस्त राम को एडीएम कांगड़ा की तैनाती दी गई है। जुगल किशोर कटोच के पास एसी टू डिविजनल कमिश्नर मंडी का कार्यभार रहेगा। अक्षय सूद को लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक मंडी के अतिरिक्त निदेशक पद पर बदला गया है।
राजीव कुमार-दो को एडीएम मंडी, राहुल चौहान को एसडीएम चंबा, विवेक कुमार को डीटीडीओ सोलन, विनय मोदी को एसडीएम ज्वाली, डॉ. चरणजी लाल को संयुक्त निदेशक राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर का संयुक्त निदेशक, दीप्ति मल्होत्रा को एसडीएम जोगिंद्रनगर, मोहन दत्त को एडीएम पूह, बच्चन सिंह को एसडीएम आनी, संजीव कुमार को एसी टू डीसी ऊना, कैलाश चंद को एसडीएम चौपाल, सुरेंद्र मोहन सानी को संयुक्त निदेशक पंचायती राज और बलवान चंद को एसडीएम पालमपुर की नियुक्ति दी गई है।
एसडीएम पालमपुर रहे एके भारद्वाज आगामी नियुक्ति के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करेंगे। डॉ. मदन कुमार को एसडीएम ज्वालामुखी, लायक राम वर्मा को जोगिंद्रा केेंद्रीय सहकारी बैंक सोलन का प्रबंध निदेशक, राकेश कुमार कोरला को एसडीएम स्वारघाट नयना देवी, धनबीर ठाकुर को एसडीएम बड़सर, नीरज कुमार को एसडीएम कुमारसेन, जगन ठाकुर को एडीएम शाहपुर, डॉ. मुरारी लाल को एसडीएम बैजनाथ, सुनयना शर्मा को डीटीडीओ कांगड़ा, अनिल कुमार को एसडीएम करसोग, बाबूराम शर्मा को एसी टू डीसी सोलन, विजय कुमार-दो को एसडीएम सुजानपुर और रम्या चौहान को एसी टू डीसी चंबा नियुक्त किया गया है।
रम्या चौहान के पास डीटीडीओ चंबा का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। पूजा चौहान को एसडीएम मंडी, चेतना खडवाल को ओएसडी सैनिक कल्याण हमीरपुर, पंकज शर्मा -दो को एसडीएम शिलाई, चेत सिंह को एसडीएम उदयपुर, सुरेंद्र कुमार को एसी टू डीसी किन्नौर ऐट रिकांगपिओ, स्मृतिका को डीटीडीओ मंडी, अमर नेगी को एसी टू डीसी मंडी, धर्मेश कुमार को एसडीएम कांगड़ा, वरिंद्र शर्मा को एसी टू डीसी हमीरपुर और नरेंद्र कुमार-दो को सहायक बंदोबस्त अधिकारी सोलन की तैनाती दी गई है।
नरेंद्र कुमार-दो आरटीओ सोलन का कार्यभार भी देखेंगे। बालकृष्ण को एसडीएम भरमौर, विशाल शर्मा को एसडीएम हरोली, शिवदेव सिंह को एसडीएम सलूणी, योगेश चौहान को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के संयुक्त निदेशक, गिरीश सकलानी को सहायक बंदोबस्त अधिकारी शिमला और रमन घरसंघी को आरटीओ मंडी के पद पर बदला गया है। वहीं, निदेशक आयुर्वेद आरके प्रुथी के अवकाश पर होने के चलते भू रिकार्ड निदेशक विवेक भाटिया को आयुर्वेद निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
बीएल विंटा होंगे नियमित उच्च शिक्षा निदेशक
हिमाचल सरकार ने बीएल विंटा को नियमित उच्च शिक्षा निदेशक की पदोन्नति दी गई है। अतिरिक्त निदेशक बीएल विंटा के पास विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार था।