फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himalayan Monal National Aerofest-2021 concluded in Khajjiar chamba himachal pradesh

नेशनल एयरो फेस्ट: टेंडम उड़ानों में खज्जियार के युवाओं ने दिखाया दम, पहले तीनों स्थान कब्जाए

Sun, 28 Nov 2021 09:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खज्जियार(चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खज्जियार(चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 28 Nov 2021 09:26 PM IST
सार

सोलो पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में रणजीत सिंह बीड़ बिलिंग, द्वितीय स्थान पर अनीश गौरंग सिक्किम और तृतीय स्थान पर शिवराज ठाकुर बीड़ बिलिंग रहे।

विज्ञापन
Himalayan Monal National Aerofest-2021 concluded in Khajjiar chamba himachal pradesh
वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने विजेता प्रतिभागी सम्मानित किए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चलो चंबा अभियान की कड़ी में हिमालयन मोनाल नेशनल एयरो फेस्ट का रविवार को समापन हो गया। टेंडम पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में खज्जियार के युवाओं ने पहले तीन स्थानों पर कब्जा कर लिया। दिनेश कुमार प्रथम, दूसरे पर रोहित कुमार और तृतीय स्थान पर अमित कुमार  रहे। इसी तरह सोलो पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में रणजीत सिंह बीड़ बिलिंग, द्वितीय स्थान पर अनीश गौरंग सिक्किम और तृतीय स्थान पर शिवराज ठाकुर बीड़ बिलिंग रहे।

विज्ञापन


इसी तरह 10 प्रतिभागियों को टेंडम और सोलो प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इनमें हिमाचल प्रदेश के शिवजीत ठाकुर, निर्मल, विकास कुमार, जसवंत सिंह, मनीष कुमार, संजय कुमार ,गुड्डू शेट्टी, जबकि पश्चिम बंगाल से राहुल राय और मेघालय से रोश कुमार गौरंग तथा अरुणाचल प्रदेश से अलीशा सी खोनजूजू शामिल रहे। समापन समारोह में वन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री राकेश पठानिया बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इससे पहले उपायुक्त डीसी राणा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर पहाड़ी वेशभूषा में सजे कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब मनोरंजन किया। उपायुक्त ने प्रतियोगिता के आयोजन में अपना सहयोग प्रदान करने के लिए खज्जियार पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन, बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन,  एनडीआरएफ, अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रायोजकों को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान और ग्रामीण विकास विभाग के सौजन्य से इस दौरान विभिन्न उत्पादों के प्रदर्शनी एवं बिक्री स्टॉल भी स्थापित किए गए। स्थानीय पंचायत प्रधान देशराज शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम में भारतीय थल सेना के डलहौजी स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर जितेंद्र सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय वायु सेना के ग्रुप कमांडर प्रदीप भारद्वाज ने भी हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed