फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himalayan Glaciers Will Melt Fast This Years.

वैज्ञानिकों ने जताई आशंका, तेजी से पिघलेंगे हिमालय के ग्लेशियर, वजह चौंकाने वाली

Sat, 22 Apr 2017 03:51 PM IST
अशोक राणा/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Sat, 22 Apr 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
Himalayan Glaciers Will Melt Fast This Years.

इस बार हिमालयी ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने की आशंका है। बीते दिनों हुई बारिश, बर्फबारी से पश्चिमी हिमालय के ग्लेशियरों पर करीब एक सेंटीमीटर मोटी धूल की परत चढ़ गई है, जिसकी वजह से ग्लेशियर हल्के काले रंग में बदल गए हैं।

विज्ञापन


जीबी पंत राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों ने आशंका व्यक्त की है कि इससे ग्लेशियरों के पिघलने की रफ्तार बढ़ जाएगी। अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जेसी कुनियाल का कहना है कि जिस तरह पश्चिमी हिमालय के ग्लेशियरों पर मिट्टी की परत बिछी है, उससे ग्लेशियर तेजी से पिघलेंगे और बाढ़, भूस्खलन की आशंका बढ़ेगी।
विज्ञापन


धुएं में रेत के कण हैं जो ग्लेशियरों के लिए खतरनाक हैं। इससे हिमालयी क्षेत्रों की दुर्लभ जड़ी-बूटियों पर भी असर पड़ेगा। पश्चिमी हिमालय के बड़ा शिगरी, छोटा शिगरी, ककटी, कांगला, गंगस्टांग, कुगती समेत कई ग्लेशियरों पर धूल की परत के साथ ही हल्के काले रंग की पपड़ी सी जम गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय बुजुग दोरजे, टशी, अंगरूप, छिमेद का कहना है कि उन्होंने दशकों बाद ग्लेशियरों पर काली धूल जमी देखी। यह कतई अच्छा संकेत नहीं है।

तेल के कुओं से उठा धुआं हिमालयी क्षेत्रों तक पहुंचा

Himalayan Glaciers Will Melt Fast This Years.

जीबी पंत राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि तेल के कुओं से उठा धुआं रेगिस्तानी इलाके से होते हुए हिमालय के क्षेत्रों तक पहुंच गया है। ग्लोबल वार्मिंग का असर रोहतांग दर्रे को पार करते हुए लाहौल के जनजातीय इलाकों तक पहुंच गया है।

बारिश और बर्फबारी से मिट्टी के कण ग्लेशियरों से चिपक रहे हैं जो पर्यावरणीय लिहाज से ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed