फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himalaya Start Up track 2023 started in IIT Mandi

IIT Mandi: आईआईटी ने तीन स्टार्टअप को दिए 10 लाख के इनाम

Sat, 30 Sep 2023 12:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 30 Sep 2023 12:07 PM IST
विज्ञापन
Himalaya Start Up track 2023 started in IIT Mandi
- फोटो : संवाद

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी में हिमाचल स्टार्टअप ट्रैक 2023 शुरू हुआ। इस अवसर पर कैटलिस्ट ने बेहतरीन स्टार्टअप को नवाजा है। पहले तीन पुरस्कार पाने वाले विजेताओं को दस लाख रुपये तक के इनाम दिए गए हैं। आईआईटी मंडी के निदेशक प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा ने कहा कि एचएसटी हिमालयन स्टार्टअप ट्रेक उन लोगों को प्रोत्साहित करता है जो सामाजिक समस्याओं के लिए नवीन समाधानों के विकास में योगदान देने के लिए उत्साहित हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मानव कंप्यूटर इंटरेक्शन में अरकनी फोटोबायोलिफ़ स्टार्टप को पहला स्थान मिला।  द्वितीय पुरस्कार ऑनलाइन 3डी को मिला जो कि एक ई-कॉमर्स 3डी कैटलॉगिंग सिस्टम है जो मध्यम स्तर के व्यवसायों को 3डी स्कैन और कैटलॉग उत्पादों की मदद करता है।
विज्ञापन


तृतीय पुरस्कार ईजीओफाई सॉल्यूशंस प्रा. लिमिटेड को मिला है। इसके तहत विजुलाइजेशन और एआई तकनीक की मदद से असुरक्षित छवि-साझाकरण समस्याओं और सीमित नैदानिक निर्णय समर्थन को हल करने के लिए चिकित्सा पेशेवरों के लिए चिकित्सा छवियों विश्लेषण के लिए एक क्लाउड-आधारित एआई-सक्षम प्लेटफ़ार्म विकसित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्टार्टप को भी नवाजा 
टेक मी गो, सियाचिन नेचुरल्स प्राइवेट लिमिटेड, अवेगा ग्रीन टेक्नोलॉजीज, सस्पोल टेक्नोलॉजीज प्रा. लिमिटेड, जेनेक्सिस बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, भविष्य के गैरेज हरित कल के लिए स्मार्ट कंपोस्टिंग समाधान, डीआईए केयर, निर्वाण एटोस एंजेलोस आदि स्टाटर्पस को मुख्यातिथि गोकुल बुलेट ने नवाजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed