फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachals two brothers playing the role of Coronavirus warrior in Australia

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना कर्मवीरों की भूमिका निभा रहे हिमाचल के दो भाई

Fri, 24 Apr 2020 10:41 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Apr 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
Himachals two brothers playing the role of Coronavirus warrior in Australia
मंडी के दो कोरोना कर्मवीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के छोटी काशी मंडी के दो युवा भाई ऑस्ट्रेलिया में कोरोना कर्मवीरों की भूमिका निभाकर अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं। मंडी शहर निवासी अभिषेक अवस्थी और अच्छयुतम अवस्थी 2008 से ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के बैंडिगो शहर में रह रहे हैं। मौजूदा समय में अभिषेक  विक्टोरियन राज्य सरकार के मल्टीकल्चरल कमीशन की रिजनल एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य और लॉडन कैम्पेस्पी मल्टीकल्चरल सर्विस के चेयरमैन हैं।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के कारण वहां पर जो लॉक डाउन किया गया है उसमें अभिषेक अवस्थी फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में कार्य करते हुए कोरोना वारियर्स की भूमिका निभा रहे हैं। बैंडिगो शहर में ऐसे 200 लोगों की टीम बनाई गई है, जो इस आपदा के कारण प्रभावित हुए लोगों तक मदद पहुंचा रहे हैं। अभिषेक अवस्थी बताते हैं कि उनकी टीम हर हफ्ते 13 हजार लोगों तक जरूरत का सामान पहुंचाने में लगी है जिसमें राशन, सब्जी, दूध और दवाइयों सहित अन्य जरूरत का सामान मौजूद है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से भेजे संदेश में भारत सरकार द्वारा समय रहते उठाए गए कदमों की सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed