{"_id":"5ea1bc7278dd08324c7fd6c4","slug":"himachals-two-brothers-playing-the-role-of-coronavirus-warrior-in-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया में कोरोना कर्मवीरों की भूमिका निभा रहे हिमाचल के दो भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑस्ट्रेलिया में कोरोना कर्मवीरों की भूमिका निभा रहे हिमाचल के दो भाई
Fri, 24 Apr 2020 10:41 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
मंडी के दो कोरोना कर्मवीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के छोटी काशी मंडी के दो युवा भाई ऑस्ट्रेलिया में कोरोना कर्मवीरों की भूमिका निभाकर अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं। मंडी शहर निवासी अभिषेक अवस्थी और अच्छयुतम अवस्थी 2008 से ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के बैंडिगो शहर में रह रहे हैं। मौजूदा समय में अभिषेक विक्टोरियन राज्य सरकार के मल्टीकल्चरल कमीशन की रिजनल एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य और लॉडन कैम्पेस्पी मल्टीकल्चरल सर्विस के चेयरमैन हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण वहां पर जो लॉक डाउन किया गया है उसमें अभिषेक अवस्थी फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में कार्य करते हुए कोरोना वारियर्स की भूमिका निभा रहे हैं। बैंडिगो शहर में ऐसे 200 लोगों की टीम बनाई गई है, जो इस आपदा के कारण प्रभावित हुए लोगों तक मदद पहुंचा रहे हैं। अभिषेक अवस्थी बताते हैं कि उनकी टीम हर हफ्ते 13 हजार लोगों तक जरूरत का सामान पहुंचाने में लगी है जिसमें राशन, सब्जी, दूध और दवाइयों सहित अन्य जरूरत का सामान मौजूद है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से भेजे संदेश में भारत सरकार द्वारा समय रहते उठाए गए कदमों की सराहना की।
विज्ञापन