फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal youth congress will protest in all district on 26 august

डरने वाली नहीं युकां, सभी जिलों में होगा प्रदर्शन : मनीष ठाकुर

Sat, 25 Aug 2018 07:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 25 Aug 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
himachal youth congress will protest in all district on 26 august

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि युकां सरकार की दमनकारी नीतियों से डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि सोमवार को सभी जिलों में युकां कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


सदन के भीतर भी कांग्रेेस विधायक लाठीचार्ज का कड़ा विरोध करेंगे और दोषी अफसरों पर जांच की मांग करेंगे। राज्यपाल को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि युकां नेताओं के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री को ज्ञापन देेने जाने से रोका गया।
विज्ञापन


इसीलिए गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए विधानसभा का घिराव करना पड़ा। शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान युवा कार्यकर्ताओं को उकसाने के लिए पुलिस लाठीचार्ज कराया गया। जो कार्यकर्ता घरों में थे, उनके खिलाफ  भी पुलिस ने मामले दर्ज किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की तरफ से किसने पत्थर बरसाए, जांच की जाए

himachal youth congress will protest in all district on 26 august

ठाकुर ने सरकार से पूछा कि पुलिस की तरफ से किसने पत्थर बरसाए, यह जांच की जाए। उनका कहना है कि पुलिस पर पत्थर बरसाने के मामले की भी युवा कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। 

मीडिया से बातचीत में मनीष ने स्वीकारा कि विधानसभा का घिराव करते समय कार्यकर्ताओं ने झंडों पर लगे डंडे फेंके हैं। ये डंडे इतने बड़े नहीं थे कि कोई इससे बुरी तरह से जख्मी हो जाए।

उनका कहना है कि पहले दूसरी ओर से पत्थर बरसाए गए। ये पत्थर बरसाने वाले कौन थे? इसकी जांच होनी चाहिए। साथ ही जिन अफसरों के आदेश पर लाठीचार्ज किया गया, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed